{"_id":"6153f30f8ebc3ed01252951b","slug":"underworld-don-chhota-rajan-s-nephew-threaten-shiv-sena-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरवर्ल्ड डॉन: छोटा राजन के भतीजे ने शिवसेना विधायक के पास किया फोन, बोला- तुम्हारे और परिवार के लिए ठीक नहीं होगा अगर.....","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंडरवर्ल्ड डॉन: छोटा राजन के भतीजे ने शिवसेना विधायक के पास किया फोन, बोला- तुम्हारे और परिवार के लिए ठीक नहीं होगा अगर.....
Wed, 29 Sep 2021 10:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:31 AM IST
पुलिस कमिश्नर दीपक पांडेय का कहना है कि विधायक के पास आए फोन की जांच की जा रही है। धमकी देने वाला व्यक्ति उनसे एक याचिका वापस लेने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक जिले में शिवसेना विधायक सुहास कांडे के पास धमकी भरा फोन आया है। यह फोन किसी और का नहीं अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भतीजे का था। इसके बाद विधायक की ओर से नासिक पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
नासिक जिले के नंदगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुहास कांडे की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के तहत उनके मोबाइल नंबर पर सोमवार रात को एक फोन आया था। फोन करने वाला व्यक्ति ने खुद का नाम अक्षय निकाल्जे बताया। इसके साथ ही उसने बताया कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का भतीजा है। विधायक के मुताबिक कॉल करने वाला व्यक्ति उनसे हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका को वापस लेने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
क्या है याचिका
विधायक ने आरोप लगाया है कि नासिक डिस्ट्रिक प्लानिंग कमेटी को जो फंड मिल रहा है वो उसका बंटवारा बराबर तरीके से नहीं कर रही है। इसको लेकर उनकी ओर से एक याचिका हाईकोर्ट में दर्ज कराई गई है। इसी याचिका को वापस लेने के लिए धमकी भरा फोन किया गया था।
विज्ञापन
धमकी देने वाला बोला- 'ठीक नहीं होगा'
सुहास कांडे ने अपनी शिकायत में बताया है कि धमकी देने वाले व्यक्ति का कहना है कि अगर मैं याचिका वापस नहीं लेता हूं तो मेरे व मेरे परिवार के लिए ठीक नहीं होगा। पुलिस कमिश्नर दीपक पांडेय का कहना है कि विधायक के पास आए फोन की जांच की जा रही है, धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को छोटा राजन का भतीजा बता रहा है।