{"_id":"6aeb3264b77ee3db9b05cdef","slug":"vijay-student-welfare-message-education-drugs-corruption-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"'छात्रों के कल्याण के लिए भी राजनीति में आया हूं': तमिलनाडु के सीएम विजय बोले- भ्रष्टाचार और नशे से दूर रहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'छात्रों के कल्याण के लिए भी राजनीति में आया हूं': तमिलनाडु के सीएम विजय बोले- भ्रष्टाचार और नशे से दूर रहें
Wed, 04 Nov 2026 06:56 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:56 PM IST
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कहा कि उनके राजनीति में आने का एक उद्देश्य छात्रों का कल्याण भी है। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में उन्होंने युवाओं से पढ़ाई पर ध्यान देने और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की अपील की। उन्होंने भ्रष्टाचार और नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि बाधाओं से घबराना नहीं चाहिए। समारोह में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र और आर्थिक प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन
सी. जोसेफ विजय, मुख्यमंत्री तमिलनाडु
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने कहा है कि उनके राजनीति में आने का एक उद्देश्य छात्रों का कल्याण भी है। बुधवार को दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में उन्होंने छात्रों से पढ़ाई पर ध्यान देने, जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने और भ्रष्टाचार व नशे से दूर रहने की अपील की।
सीएम विजय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि उनके बड़े भाई के रूप में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं यहां राजनीति करने, वोट मांगने या पार्टी की बात करने नहीं आया हूं। अभी आपको पार्टी की राजनीति की जरूरत नहीं है। अच्छी तरह पढ़ाई करें, बड़ी उपलब्धियां हासिल करें और अपना जीवन बदलें। इसके बाद आप समाज और तमिलनाडु के बारे में सोच सकते हैं।'
बाधाओं से घबराने की जरूरत नहीं: सीएम विजय
मुख्यमंत्री ने अपने राजनीति में आने का जिक्र करते हुए कहा कि वह छात्रों के कल्याण को ध्यान में रखकर भी राजनीति में आए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी अलग पहचान बनाने और रास्ते में आने वाली मुश्किलों से नहीं घबराने को कहा। सीएम विजय ने कहा, 'अगर लोग आपके रास्ते में बाधाएं खड़ी कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी सफलता पहले ही तय हो चुकी है।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ‘भारत को दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए’: खनिजों पर पीएम मोदी का बड़ा दांव, सरकार की क्या तैयारी?
सीएम ने की भ्रष्टाचार और नशे से दूर रहने की अपील
विजय ने युवाओं को बुरी आदतों का गुलाम नहीं बनने की सलाह दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि छात्रों को भ्रष्टाचार और नशे से दूर रहना चाहिए। उनके मुताबिक, विद्यार्थियों के कंधों पर उनके माता-पिता, समाज और पूरे राज्य की उम्मीदें टिकी हुई हैं।
मेधावी छात्रों को सम्मान और आर्थिक सहायता
यह टीवीके की ओर से आयोजित शैक्षणिक पुरस्कार समारोह का पहला चरण था। इसमें मुख्यमंत्री ने खुद मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और आर्थिक प्रोत्साहन राशि दी। कार्यक्रम में शामिल तिरुवन्नामलाई की 12वीं की छात्रा मोनिका ने 600 में से 566 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलने को अपने लिए खास पल बताया। वहीं, कुड्डालोर की दसवीं की छात्रा श्रीनिधि ने 500 में से 494 अंक हासिल किए। उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री से सम्मान मिलना उनके और उनके स्कूल के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों के आने-जाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए सुरक्षित और व्यवस्थित इंतजामों की सराहना की।