{"_id":"6a8c076fef64905b1c03dc2a","slug":"violence-flares-up-again-in-manipur-miscreants-set-house-on-fire-crpf-jawan-injured-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने घर में लगाई आग; CRPF जवान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने घर में लगाई आग; CRPF जवान घायल
Mon, 24 Aug 2026 02:28 PM IST
प्रशांत तिवारी
एएनआई, इंफाल
एएनआई, इंफाल
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:28 PM IST
मणिपुर के सेनापति जिले में सोमवार को दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में एक CRPF जवान घायल हो गया, जबकि कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने सड़कें जाम कर दीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शन की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के सेनापति और कांगपोकपी जिलों में आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं से तनाव बढ़ गया है। सेनापति में दो समूहों के बीच गोलीबारी में एक CRPF जवान घायल हुआ, जिसकी हालत खतरे से बाहर है। कई घरों में आग लगाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने NH-2 को जाम कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, जबकि ताफोउ कुकी विलेज अथॉरिटी ने दोषियों की 24 घंटे के भीतर पहचान की मांग की है।
विज्ञापन
कांगपोकपी में घर में लगाई गई आग
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे कांगपोकपी जिले के ताफोउ कुकी गांव में कुछ उपद्रवियों ने एक घर में आग लगा दी। आगजनी की इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन
सेनापति में कई घर आग के हवाले
अधिकारी के मुताबिक, कांगपोकपी में हुई आगजनी की घटना के बाद सुबह करीब 4 बजे सेनापति जिले के नगा ताफोउ इलाके में कई घरों को जला दिया गया। इसके बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
दो गुटों के बीच गोलीबारी में CRPF जवान घायल
अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 9:20 बजे ताफोउ नगा इलाके में दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक CRPF जवान घायल हो गया। उसे सेनापति जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आगजनी के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
सेनापति में हुई आगजनी की घटनाओं के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग सेनापति गेट पर जमा हुए और राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर लकड़ियां तथा टायर जलाकर सड़क जाम कर दी। इसके कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।
दोषियों की पहचान की मांग
ताफोउ कुकी विलेज अथॉरिटी ने एक बयान जारी कर संपत्ति के नुकसान की कड़ी निंदा की है। प्राधिकरण ने मांग की है कि घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान 24 घंटे के भीतर की जाए।
Supreme Court: जंतर-मंतर में यौन उत्पीड़न की जांच पहले होगी, महिला प्रदर्शनकारियों की शिकायतों पर कोर्ट गंभीर
2023 से जारी है जातीय संघर्ष
मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जारी जातीय संघर्ष में अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।