फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'We Will Hit the Streets Again': Abhijeet Dipke Vows to Continue Protests

'कोई बॉन्ड नहीं भरा, फिर सड़कों पर उतरेंगे': दिल्ली पुलिस के दावे पर अभिजीत दिपके का जवाब; किया ये बड़ा एलान

Sun, 11 Oct 2026 05:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 11 Oct 2026 05:37 PM IST
सार
Register For Event

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दिपके ने कहा है कि उन्होंने प्रदर्शन नहीं करने का कोई बॉन्ड नहीं भरा है और पार्टी के कार्यकर्ता फिर सड़कों पर उतरेंगे। यह बयान दिल्ली में हिरासत से रिहाई के बाद एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त सामने आने के बीच आया है। दिपके ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। दिपके ने और क्या-क्या कहा है? जानिए...

विज्ञापन
'We Will Hit the Streets Again': Abhijeet Dipke Vows to Continue Protests
अभिजीत दिपके, सीजेपी संस्थापक - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दिपके ने साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बांड नहीं भरा है, जिसमें प्रदर्शन नहीं करने की शर्त हो। दिपके ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सीजेपी के कार्यकर्ता फिर सड़कों पर उतरेंगे। उनका यह बयान उस खबर के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 50 हजार रुपये का मुचलका भरने के बाद रिहा किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि इसी बीच उस 50 हजार के बॉन्ड की कॉपी सामने आई है, जिसके आधार पर अभिजीत दिपके को जमानत दी गई थी। सीजेपी के तीनों नेताओं को 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत दी गई थी। सामने आई बॉन्ड की कॉपी पर अभिजीत दिपके के हस्ताक्षर भी हैं। 
विज्ञापन



दादी के निधन के बीच गांव लौट रहे दिपके
दिपके ने कहा कि सीजेपी न तो पीछे हटेगी और न ही डराई जा सकेगी। हालांकि, इस बीच उनके परिवार में शोक की स्थिति है। उनकी दादी सावित्रीबाई शंकरराव दिपके का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में रहती थीं। लंबे समय से बीमारी और उम्र संबंधी समस्याओं के कारण पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। दिपके ने बताया कि दादी के निधन की खबर मिलने के बाद वह परिवार के साथ रहने के लिए अपने गांव जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भाजपा पर भी साधा निशाना
इससे पहले रविवार को दिपके ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 अक्तूबर को इस तानाशाही के अंत की शुरुआत के रूप में याद किया जाएगा। एक दिन पहले सीजेपी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन की कोशिश की गई थी। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।




रिहाई के बाद सीजेपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
हिरासत से रिहा होने के बाद सीजेपी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह के मुताबिक, अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद रिहा किया गया। रत्ना सिंह ने एक्स पर बताया कि तीनों को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन देने की शर्त पर छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि शर्त के मुताबिक, तीनों को एक साल तक शांति भंग नहीं करनी थी।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे नेता
शनिवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। राष्ट्रीय राजधानी में करीब एक हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, माकपा नेता पिनराई विजयन और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी जैसे विपक्ष के प्रमुख नेता भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed