फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal fire in hawroh residential building many trapped

West Bengal: हावड़ा के आवासीय परिसर में भीषण आग, कई लोग फंसे, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Wed, 26 Aug 2026 03:39 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Wed, 26 Aug 2026 03:39 PM IST
सार
Register For Event

कोलकाता के हावड़ा में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से कई लोग उसमें फंस गए। दमकल विभाग के जवानों ने कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है और कुछ लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका है। 

विज्ञापन
west bengal fire in hawroh residential building many trapped
रिहायशी इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हावड़ा के अंदुल-अंकुरहाटी इलाके में बुधवार दोपहर एक आवासीय परिसर में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल में लगी और देखते ही देखते आसपास फैलने लगी। आग और घने धुएं के कारण कई लोग परिसर के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग लगने के समय पांच से सात लोगों के इमारत में फंसे होने की सूचना थी। हालांकि, बाद में दमकल कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन


कंधों पर उठाकर लोगों को नीचे लाए
कुछ लोगों को धुएं और गर्मी के कारण परेशानी हुई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कुछ लोगों के झुलसने की भी सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग और धुएं के कारण इमारत के भीतर दमघोंटू स्थिति बन गई थी। दमकल कर्मियों को कई लोगों को सहारा देकर और कंधों पर उठाकर सीढ़ियों से नीचे लाना पड़ा। बचाव दल यह भी जांच कर रहा है कि परिसर के भीतर कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं फंसा है। शुरुआती जानकारी में तीन दमकल गाड़ियों के मौके पर पहुंचने की बात कही गई थी, जबकि बाद में दमकल की पांच गाड़ियों के आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटने की सूचना सामने आई। 
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू पाने का अभियान जारी था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। दमकल विभाग की जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed