फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   : Will CEC Gyanesh Kumar face mounting difficulties Minister provides information in the Legislative Assembly

केरलम: सीईसी ज्ञानेश कुमार की बढ़ेंगी मुश्किलें? मंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर विधानसभा में दी जानकारी

Thu, 29 Oct 2026 12:35 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2026 12:35 PM IST
सार
Register For Event

केरल की 2006 में शुरू हुई सड़क परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की विजिलेंस जांच अब भी जारी है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री पी.के. बशीर ने विधानसभा में बताया कि कथित अनियमितताओं से सरकार को 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
: Will CEC Gyanesh Kumar face mounting difficulties Minister provides information in the Legislative Assembly
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरलम के लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) मंत्री पी.के. बशीर ने गुरुवार को बताया कि दो दशक पहले शुरू की गई एक सड़क परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (वीएसीबी) की ओर से शुरू की गई प्रारंभिक जांच अभी चल रही है। इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

विज्ञापन

मंत्री ने क्या बताया? 
राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान, भाजपा विधायक बी.बी. गोपाकुमार, वी. मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले में चल रही विजिलेंस जांच की स्थिति के बारे में सवाल पूछे थे, जिनका जवाब मंत्री बशीर दे रहे थे। मंत्री ने यह भी बताया कि यह प्रारंभिक जांच इसलिए शुरू की गई थी क्योंकि 2006 में विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (वीएसीबी) द्वारा इस मामले में की गई जांच में कुछ कमियां (विसंगतियां) पाई गई थीं।

विज्ञापन

अनियमितताओं की वजह से कितने नुकसान हुए?
उन्होंने सदन को यह भी बताया कि इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों की ओर से की गई कथित अनियमितताओं के कारण सरकार को 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मंत्री 'केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट' (KSTP) में हुए कथित भ्रष्टाचार की बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीईसी का क्या है कलेक्शन? 
यह परियोजना 2006 में शुरू हुई थी, जब मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार लोक निर्माण विभाग (पीडब्लू) के सचिव के पद पर तैनात थे।2006 में, केएसटीपी ने विश्व बैंक की मदद से 215 करोड़ रुपये की एक परियोजना के तहत अंगमाली से तिरुवनंतपुरम तक एमसी रोड के पुनर्निर्माण का काम हाथ में लिया था। यह परियोजना 'पीएटीआई- बीईएल को दी गई थी, जो एक मलेशियाई कंपनी और 'भागीरथा इंजीनियरिंग' का संयुक्त उद्यम था।

इस परियोजना का काम एक मलेशियाई कंपनी ने किया था। निर्माण कार्य के दौरान, कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर 'ली सी बीन' ने कई शिकायतें की थीं। बाद में वे मलेशिया लौट गए, जहां उन्होंने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed