{"_id":"6a86a512a82f7e56ee0928a2","slug":"dp-pandey-reaction-to-us-ambassador-to-india-sergio-gor-statement-on-jammu-and-kashmir-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उत्साहित होने की जरूरत नहीं': जम्मू-कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान पर बोले डीपी पांडे, जानिए ऐसा क्यों कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'उत्साहित होने की जरूरत नहीं': जम्मू-कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान पर बोले डीपी पांडे, जानिए ऐसा क्यों कहा?
Thu, 20 Aug 2026 12:26 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, लेह
एएनआई, लेह
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:26 PM IST
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताए जाने पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीपी पांडे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इस तरह के बयान को लेकर बहुत उत्साहित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीपी पांडे और सर्जियो गोर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए बयान पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीपी पांडे ने प्रतिक्रिया दी है। सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था।
विज्ञापन
डीपी पांडे ने कहा कि देश के भीतर सभी जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इस तरह के बयान को लेकर बहुत उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने क्षेत्रीय परिस्थितियों का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के अंदर उथल-पुथल की स्थिति है। पाकिस्तान ने अमेरिका को अपनी तरफ करने के लिए काफी प्रयास किए हैं, खासकर ईरान के साथ अमेरिका के संबंधों को देखते हुए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने युद्धविराम की बात करने के लिए भी तमाम प्रयास किए। डीपी पांडे ने कहा कि एक बात स्पष्ट है कि अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान का एक साधन के रूप में इस्तेमाल किया है और अब उसकी बोलचाल की भाषा बदल गई है।
विज्ञापन