फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   drop in temperature in Jammu and Kashmir Doda district including Himachal and Uttarakhand snowfall and rain

मौसम का यूटर्न: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में तेज बारिश; जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से उत्तराखंड तक गिरा तापमान

Thu, 15 Oct 2026 02:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू-कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू-कश्मीर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 15 Oct 2026 02:06 PM IST
सार
Register For Event

जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी और जम्मू में बारिश से ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में भी हिमपात और बारिश से पारा गिरा है, जबकि उत्तराखंड में लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
drop in temperature in Jammu and Kashmir Doda district including Himachal and Uttarakhand snowfall and rain
डोडा और पीर की गली में पहली बर्फबारी - फोटो : ANI

विस्तार

देश के पहाड़ी राज्यों में मौसम ने तेजी से करवट ली है। जम्मू-कश्मीर के डोडा और पुंछ जिले की पीर की गली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि जम्मू में बारिश से तापमान गिरा है। हिमाचल प्रदेश की धौलाधार पर्वत शृंखला में भी ताजा हिमपात हुआ है और धर्मशाला में लगातार बारिश से ठंड बढ़ गई है। वहीं, उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। खराब मौसम के कारण केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में मौसम का डबल अटैक
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे डोडा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पुंछ जिले की पीर की गली में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू में बारिश और पहाड़ों पर ताजा हिमपात से तापमान में गिरावट आई है। बादलों से घिरे पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर ने प्राकृतिक नजारों को और खूबसूरत बना दिया है।
विज्ञापन


मौसम में आए इस बदलाव से ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। दूसरी ओर, पीर की गली में बर्फबारी के बाद सड़क से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया है, ताकि पुंछ से कश्मीर के बीच वाहनों की आवाजाही सुचारु रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पीर की गली में बर्फ हटाने का अभियान
पुंछ जिले में पीर पंजाल पर्वत शृंखला के अंतर्गत आने वाली पीर की गली में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 79 आरसीसी इकाई सड़क से बर्फ हटाने में जुटी है। पुंछ से कश्मीर जाने वाले इस मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता साफ किया जा रहा है। वहीं, डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी पहली बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। जम्मू संभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा हिमपात और जम्मू में बारिश से मौसम ठंडा हो गया है।

हिमाचल में भी बदला मौसम, धर्मशाला में पारा 6 डिग्री
जम्मू-कश्मीर के साथ हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का असर देखने को मिल रहा है। धौलाधार पर्वत शृंखला में ताजा बर्फबारी और धर्मशाला में लगातार बारिश के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।

दारचा-सरचू और शिंकुला मार्ग बंद
जिला आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-003 पर दारचा से सरचू तक यातायात बंद है। बर्फबारी के कारण दारचा से शिंकुला मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-505 पर ग्राम्फू से बातल तक सड़क बंद है। इन मार्गों पर बर्फ जमने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है।

सोलन में मौसम ने ली करवट, सुबह हल्की बारिश से बढ़ी ठंड
जिलेभर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह काले घने बादलों के बीच कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिन के समय भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है।
 

उत्तराखंड में बारिश से बढ़ी ठंड, केदारनाथ की हेली सेवा प्रभावित
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। इससे पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में ठंड का अहसास बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव का असर केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेलिकॉप्टर सेवाओं पर भी पड़ा है। खराब मौसम के कारण हेली सेवा का संचालन रोकना पड़ा है।

केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी
मौसम खराब होने से केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेलिकॉप्टर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हेली सेवा का संचालन रोक दिए जाने से हेलिकॉप्टर के जरिये धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम की स्थिति अनुकूल होने के बाद ही सेवाओं का संचालन दोबारा शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed