फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   IndiGo aircraft collided with a VDGS pole while parking at Srinagar Airport.

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, जांच के बाद सामने आएगी वजह

Fri, 04 Sep 2026 11:26 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 04 Sep 2026 11:26 AM IST
सार
Register For Event

नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट पार्किंग के दौरान वीडीजीएस पोल से टकरा गई, हालांकि सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
IndiGo aircraft collided with a VDGS pole while parking at Srinagar Airport.
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट पार्किंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। नवी मुंबई से श्रीनगर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (वीटी-एनओजी) सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर-6 पर खड़ी की जा रही थी। इसी दौरान विमान का संपर्क वीडीजीएस पोल से हो गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों को विमान से उतारने के लिए मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया।

घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी। जांच पूरी होने से पहले घटना के कारण को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

इस घटना के बावजूद श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान संचालन सामान्य बना हुआ है। उड़ानों का आगमन और प्रस्थान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु संचालन को प्राथमिकता देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed