फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ruhullah also resigned from his position as an MP.

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बड़ी बगावत: रूहुल्ला ने छोड़ी पार्टी, उमर के बाद फारूक अब्दुल्ला पर भी साधा निशाना

Tue, 03 Nov 2026 04:47 PM IST
Nikita Gupta अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 03 Nov 2026 04:47 PM IST
सार
Register For Event

श्रीनगर सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर पार्टी से नाता तोड़ लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Ruhullah also resigned from his position as an MP.
आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, जहां श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस की प्राथमिक सदस्यता और लोकसभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा देकर पार्टी से किनारा कर लिया है। अपने इस कदम को उन्होंने 'आजादी का फैसला' करार दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि कुर्सी गंवाने पर लोग अक्सर मायूस होते हैं, लेकिन वे सत्ता छोड़कर बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Ruhullah also resigned from his position as an MP.
रूहुल्ला के समर्थक - फोटो : बासित जरगर

रूहुल्ला ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की कार्यशैली पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि जिस कुर्सी पर वे बैठे हैं, वह न सिर्फ उनके लिए बल्कि आवाम के लिए भी दुख का सबब बन चुकी है। उन्होंने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि उमर को अपनी टोपी और वकार दूसरों के कदमों में रखने की जरूरत नहीं थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे खुदा से दुआ करते हैं कि सत्ता के लिए उन्हें कभी इतनी लाचारी न देखनी पड़े कि अपनी टोपी ही फेंकनी पड़े। रूहुल्ला ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर असली इज्जत और स्वाभिमान देखना है तो बडगाम आकर देखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ruhullah also resigned from his position as an MP.
पेड़ पर चढ़े रूहुल्ला के समर्थक - फोटो : बासित जरगर

मुख्यमंत्री को 'ना-अहल' यानी अक्षम करार देते हुए रूहुल्ला ने पार्टी सुप्रीमो डॉ. फारूक अब्दुल्ला को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. फारूक को अपने बेटे को कुरान की तालीम देनी चाहिए, जिन्होंने विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी के खौफ से अनुच्छेद 370 के स्टैंड पर यू-टर्न ले लिया। वहीं, रूहुल्ला मेहदी के इस अचानक लिए गए फैसले और गंभीर आरोपों पर जब डॉ. फारूक अब्दुल्ला से सवाल किया गया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहकर बात टाल दी कि वे इस पूरे मामले पर फिलहाल कुछ नहीं कह सकते।

विज्ञापन

आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी ने कहा कि उनके इस्तीफे के एलान के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपने खर्च पर उन्हें सुनने पहुंचे, जो सिद्धांतों की राजनीति की जीत है। उन्होंने संकेत दिया कि अच्छे और समान विचारधारा वाले लोगों के आगे आने पर जल्द ही नई राजनीतिक पहल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed