फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Suspected infiltration attempt along LoC in Rajouri Army opens fire

एलओसी पर संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश: राजोरी के नौशेरा सेक्टर के पास दिखी गतिविधि, सेना ने की फायरिंग; निगरानी तेज

Thu, 27 Aug 2026 10:42 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज़ एजेंसी, राजोरी (जम्मू-कश्मीर)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, राजोरी (जम्मू-कश्मीर) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 27 Aug 2026 10:42 PM IST
सार
Register For Event

राजोरी के नौशेरा सेक्टर में वीरवार देर शाम एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई। भारतीय जवानों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में संदिग्ध ने भी दो राउंड फायर किए। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Suspected infiltration attempt along LoC in Rajouri Army opens fire
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के एलओसी स्टे रूमीधारा क्षेत्र में वीरवार देर वार शाम नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 8:30 और 9 बजे के बीच एलओसी से स्टे इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि देखी। संदिग्ध के पास बैकपैक होने की बात सामने आई है। उसकी गतिविधि फेंस और एलओसी के बीच देखी गई।

विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधि पर नजर पड़ते ही भारतीय जवानों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में संदिग्ध व्यक्ति की ओर से भी दो राउंड फायर किए जाने की सूचना है। इसके आसपास की फेंस पोस्ट पर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना का स्थान भारतीय क्षेत्र में फेंस से करीब दो किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है। इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधि को लेकर निगरानी जारी है।

विज्ञापन

राजोेरी के नौशेरा सेक्टर में इससे पहले भी एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों द्वारा घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया गया है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed