फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   14-Year-Old Schoolgirl Dies During Pregnancy Termination Referral; Teacher Arrested

Kishtwar: किश्तवाड़ में 14 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी, गर्भावस्था से जुड़े मामले में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 01:42 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 21 Aug 2026 01:42 PM IST
सार
Register For Event

किश्तवाड़ में गर्भावस्था से जुड़े उपचार के लिए डोडा रेफर की गई 14 वर्षीय छात्रा की रास्ते में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की।

विज्ञापन
14-Year-Old Schoolgirl Dies During Pregnancy Termination Referral; Teacher Arrested
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। 14 वर्षीय छात्रा की गर्भावस्था से जुड़े मामले में चिकित्सकीय उपचार के लिए किश्तवाड़ से डोडा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जिस पर नाबालिग की गर्भावस्था से जुड़े होने का आरोप है।

विज्ञापन

छात्रा किश्तवाड़ के छात्रू इलाके की रहने वाली थी। गर्भावस्था से संबंधित उपचार के लिए उसे किश्तवाड़ से डोडा रेफर किया गया था, लेकिन डोडा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नाबालिग की गर्भावस्था किन परिस्थितियों में हुई, उसकी मौत की वास्तविक वजह क्या थी और इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका है या नहीं।

पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग की पहचान गोपनीय रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed