फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3,500 Assistant Loco Pilot posts added; recruitment to be held for 14,627 vacancies now.

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका: असिस्टेंट लोको पायलट के 3500 अतिरिक्त पद मंजूर, अब 14,627 भर्तियां

Fri, 02 Oct 2026 12:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 02 Oct 2026 12:11 PM IST
सार
Register For Event

रेलवे बोर्ड ने 2026 की असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में 3,500 पद बढ़ा दिए हैं जिससे कुल स्वीकृत पदों की संख्या 11,127 से बढ़कर 14,627 हो गई है।

विज्ञापन
3,500 Assistant Loco Pilot posts added; recruitment to be held for 14,627 vacancies now.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 में असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) की भर्ती के लिए स्वीकृत पदों में 3500 की बढ़ोतरी की है। इसके बाद भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 11,127 से बढ़कर 14,627 हो गई है। बोर्ड ने 29 सितंबर को इस संबंध में जोनल रेलवे और रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) को निर्देश जारी किए।

विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के मैन पॉवर प्लानिंग (एमपीपी) के निदेशक अमित सिंह मेहरा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जोनवार अतिरिक्त पदों में ईस्ट कोस्ट रेलवे को 450, ईस्ट सेंट्रल रेलवे को 500, साउथ सेंट्रल रेलवे को 700, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे को 200, साउथ ईस्टर्न रेलवे को 790, मेट्रो को 360 और वेस्टर्न रेलवे को 500 पद मिले हैं। मेट्रो के लिए इंडेंट भी साउथ ईस्टर्न रेलवे की ओर से रखा जाएगा।

बोर्ड ने जोनल रेलवे को ऑनलाइन इंडेंटिंग रिक्रूटमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (ओआईआरएमएस) पोर्टल पर स्वीकृत सीमा के भीतर अतिरिक्त इंडेंट तत्काल दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) को 5 अक्टूबर और आरआरबी को 6 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करनी है।

7 अक्तूबर से नोडल रेलवे भर्ती बोर्ड आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे। रेलवे बोर्ड ने भर्ती के दौरान निर्धारित आरक्षण नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed