फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Forest Department action in Rahim Nagar; 10–12 shanties and a concrete house demolished.

जम्मू: रहीम नगर में चला वन विभाग का बुलडोजर,अवैध ढांचे किए ध्वस्त, 10-12 झुग्गियों समेत एक पक्का मकान गिराया

Sat, 03 Oct 2026 12:56 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 03 Oct 2026 12:56 PM IST
सार
Register For Event

रहीम नगर में वन विभाग ने अपनी जमीन पर बने करीब 10-12 झुग्गियों और एक पक्के मकान को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
Forest Department action in Rahim Nagar; 10–12 shanties and a concrete house demolished.
अवैध झुग्गियां हटाया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

रहीम नगर इलाके में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 से 12 झुग्गियों और एक पक्के मकान को ध्वस्त कर दिया।  ये सभी ढांचे वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे।
विज्ञापन

Forest Department action in Rahim Nagar; 10–12 shanties and a concrete house demolished.
अवैध झुग्गियां हटाया गया। - फोटो : संवाद

वन विभाग के डीएफओ अनुराग आर्य ने बताया कि संबंधित जमीन पर पहले ही विभाग की ओर से बोर्ड लगाया गया था। करीब 10 दिन पहले वहां रहने वाले लोगों को जमीन खाली करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद ढांचे नहीं हटाए गए, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई की।

डीएफओ ने बताया कि जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि कुछ लोग झुग्गियों में रहने वाले परिवारों से किराया वसूल रहे थे जबकि जमीन वन विभाग की है। विभाग ने ऐसे लोगों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Forest Department action in Rahim Nagar; 10–12 shanties and a concrete house demolished.
अवैध झुग्गियां हटाया गया। - फोटो : संवाद
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 10 से 12 झुग्गियों के साथ एक पक्का मकान भी हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में कुछ रोहिंग्या परिवारों के रहने की भी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed