फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IIT Convocation Today: 400 Students to Receive Degrees

जम्मू-कश्मीर: आईआईटी जम्मू का सातवां दीक्षांत समारोह आज, 400 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

Sat, 26 Sep 2026 11:06 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 26 Sep 2026 11:06 AM IST
सार
Register For Event

आईआईटी जम्मू के सातवें दीक्षांत समारोह में बीटेक, एमटेक, एमएससी और पीएचडी के 417 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन

विस्तार

जिन कक्षाओं और प्रयोगशालाओं में पिछले कुछ साल पढ़ाई करते बीते, आज उन्हीं यादों के साथ आईआईटी जम्मू के करीब 417 विद्यार्थी डिग्री लेकर आगे बढ़ेंगे। आज संस्थान के सातवें दीक्षांत समारोह में बीटेक से लेकर पीएचडी तक के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएंगी। समारोह में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के उपाध्यक्ष डॉ. शंकर एम. वेणुगोपाल मुख्य अतिथि, पैन आईआईटी एल्युमनी इंडिया के वाइस चेयरमैन डॉ. अमिताभ रंजन विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

इस बार बीटेक के 209 विद्यार्थी डिग्री हासिल करेंगे। इनके अलावा 123 एमटेक, 24 एमएससी और 61 पीएचडी विद्यार्थी भी समारोह में शामिल होंगे। बीटेक, एमटेक और एमएससी के विद्यार्थियों को कुल चार गोल्ड और 10 सिल्वर मेडल दिए जाएंगे। इस साल का दीक्षांत समारोह आईआईटी जम्मू के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि संस्थान अपने दस साल पूरे कर रहा है। आईआईटी की स्थापना 2016 में हुई थी। आईआईटी जम्मू के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन डॉ. शरद कुमार सराफ और निदेशक प्रो. मनोज सिंह गौर भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमटेक में शम्सुल, एमएससी में आबिद को गोल्ड
एमटेक में सिविल इंजीनियरिंग के मोहम्मद शम्सुल हक को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल मिलेगा। एमटेक के चार विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल मिलेगा। इनमें केमिकल इंजीनियरिंग की शिवांगी शर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बिनोद, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की अंशु और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के संदीप शामिल हैं। एमएससी में केमिस्ट्री के शेख आबिद को सबसे अधिक सीजीपीए के लिए इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल दिया जाएगा। फिजिक्स की अक्षिता को इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल मिलेगा।

विवेक को प्रेसिडेंट गोल्ड, आयुष को डायरेक्टर गोल्ड
पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बीटेक में मटेरियल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के विवेक कुमार शांडिल्य को बीटेक में में सबसे अधिक सीजीपीए के लिए प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल मिलेगा। वहीं केमिकल इंजीनियरिंग के आयुष राज को बीटेक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए डायरेक्टर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। बीटेक में पांच विद्यार्थियों को इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल मिलेगा। इनमें केमिकल इंजीनियरिंग के आयुष राज, सिविल इंजीनियरिंग की खुशबू, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के चैतन्य टंडन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के नागेश्वर कुमार और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के हर्षित बेरी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed