फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IIT students learn how to transform ideas into products

जम्मू: आईआईटी में छात्रों ने आइडिया को उत्पाद में बदलने का सीखा तरीका, तीन महीने तक विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन

Fri, 02 Oct 2026 01:24 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 02 Oct 2026 01:24 PM IST
सार
Register For Event

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नगरोटा और मीरां साहिब के छात्रों ने आईआईटी जम्मू में आइडिया को मॉडल व प्रोटोटाइप में बदलने और उद्यमी सोच विकसित करने की जानकारी हासिल की। छात्रों ने आईआईटी की वर्कशॉप व फिजिक्स-केमिस्ट्री लैब का दौरा किया।

विज्ञापन
IIT students learn how to transform ideas into products
आईआईटी में छात्रों के साथ संवाद करते डॉ. योगेश एम. निमदेव। - फोटो : आईआईटी

विस्तार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नगरोटा और मीरां साहिब के छात्रों ने बुधवार को आईआईटी जम्मू में आइडिया को मॉडल और उत्पाद में बदलने का तरीका सीखा। शिक्षा मंत्रालय के डाइस कार्यक्रम के तहत छात्रों को आसपास की समस्याओं को पहचानने, उनका हल निकालने के लिए नए आइडिया सोचने और उन्हें मॉडल या प्रोटोटाइप में बदलने के बारे में बताया गया।

विज्ञापन

छात्रों ने आईआईटी की सेंट्रल वर्कशॉप और फिजिक्स-केमिस्ट्री लैब का दौरा किया। अब आईआईटी के छात्र मेंटर तीन महीने तक उनके आइडिया को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। आईआईटी जम्मू की डीन आउटरीच एवं स्किल डेवलपमेंट प्रो. मीनाक्षी राजीव ने नगरोटा के छात्रों के साथ उद्यमिता पर बातचीत की।

मीरां साहिब के छात्रों के साथ डॉ. योगेश एम. निमदेव ने सत्र लिया। इसमें छात्रों को उद्यमी सोच विकसित करने और अपने आइडिया को उपयोगी काम में बदलने के तरीके समझाए गए। फील्ड विजिट और आइडिया क्रिएशन के तहत डॉ. आकाश सुभाष आवले और डॉ. अनिल कुमार पैडी ने छात्रों से बातचीत की। इसके बाद उन्हें सेंट्रल वर्कशॉप और फिजिक्स-केमिस्ट्री लैब दिखाई गईं। छात्रों ने आईआईटी के विद्यार्थियों के बनाए प्रोजेक्ट देखे और लैब कर्मचारियों से उन्हें तैयार करने के तरीके के बारे में जानकारी ली। छात्रों को अलग-अलग समूहों में बांटकर आईआईटी जम्मू के छात्र मेंटरों से जोड़ा गया है। ये मेंटर अगले तीन महीने तक उनके आइडिया को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed