फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKCA Secretary Nuzhat transferred amidst controversies.

Jammu Kashmir: विवादों के बीच नुजहत गुल का तबादला, किसान विकास सलाहकार बोर्ड की मिली जिम्मेदारी

Wed, 02 Sep 2026 04:30 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 02 Sep 2026 04:30 PM IST
सार
Register For Event

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जेकेसीए सचिव नुजहत गुल का तबादला कर उन्हें किसान विकास सलाहकार बोर्ड का सचिव बनाया है।

विज्ञापन
JKCA Secretary Nuzhat transferred amidst controversies.
नुजहत गुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने विवादों से घिरीं जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल (जेकेसीए) की सचिव नुजहत गुल का मंगलवार को तबादला कर दिया। उन्हें अब जम्मू-कश्मीर किसान विकास सलाहकार बोर्ड का सचिव बनाया गया है। सरकार ने इस तबादले का कारण प्रशासनिक हित बताया है।
विज्ञापन

नुजहत ने वर्ष 2021 में स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव का पद संभाला था। पांच साल से अधिक समय तक इस पद पर रहते हुए उनकी देखरेख में विभिन्न खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके कार्यकाल को लेकर खिलाड़ियों की ओर से विरोध सामने आया था। कई खिलाड़ियों ने उनके तबादले की मांग की थी और स्पोर्ट्स काउंसिल के कामकाज पर सवाल उठाए थे।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों की चयन सूची को लेकर भी खिलाड़ियों ने कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किए थे। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और खेल व्यवस्था में बदलाव की मांग की थी। सरकार के तबादला आदेश के बाद खिलाड़ियों की इन मांगों को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। हालांकि, आधिकारिक आदेश में नुजहत के तबादले को खिलाड़ियों के विरोध या चयन सूची से जोड़ने का कोई उल्लेख नहीं है और इसे प्रशासनिक हित में किया गया फेरबदल बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed