फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LOGON NE KIYA PRADERSHAN

Jammu News: गड्ढों में तब्दील सड़क को लेकर वार्ड-10 के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
LOGON NE KIYA PRADERSHAN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर के वार्ड-10 से बेड़ियां पत्तन की ओर जाने वाली सड़क की खस्ताहालत को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को हर दिन हादसों का खतरा बना रहता है।


प्रदर्शनकारियों जसवंत सिंह और मोनू ने आरोप लगाया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। रविवार को भी एक मोटरसाइकिल सवार गहरे गड्ढों की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत को लेकर विभागों के बीच जिम्मेदारी को लेकर असमंजस बना हुआ है। लोगों के अनुसार, जब वे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के पास समस्या लेकर जाते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि यह सड़क नगर परिषद के अधीन आती है। वहीं, नगर परिषद की ओर से इसे लोक निर्माण विभाग की सड़क बताया जाता है। विभागों की इस खींचतान के कारण सड़क की मरम्मत का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस मार्ग पर रावी दरिया क्षेत्र के क्रशरों से भारी मात्रा में खनन सामग्री लेकर आने वाले भारी वाहन लगातार गुजरते हैं। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है और वर्तमान में यह कई स्थानों पर पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित विभाग सड़क की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट करें और प्राथमिकता के आधार पर इसकी मरम्मत करवाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की सुध नहीं ली गई तो स्थानीय लोगों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed