फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Non-bailable warrant issued against Lashkar-e-Taiba commander Saifullah his name is linked to several incident

जम्मू: लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सैफुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, पहलगाम हमले समेत कई वारदातों से जुड़ा नाम

Thu, 17 Sep 2026 12:22 PM IST
Digvijay Singh एजेंसी पीटीआई
एजेंसी पीटीआई Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 12:22 PM IST
सार
Register For Event

सैफुल्ला पाकिस्तान के कसूर जिले के चंगा मांगा गांव का रहने वाला बताया गया है। आतंकी संगठन में उसे साजिद जट्ट, अली भाई, हबीबुल्लाह मलिक, लंगड़ा, नूमी, नुमान, उस्मान हबीब और शानी जैसे नामों से भी जाना जाता है। अधिकारियों के अनुसार, वह पिछले दो दशकों से अधिक समय से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय है

विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against Lashkar-e-Taiba commander Saifullah his name is linked to several incident
सैफुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू की विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी अदालत ने पाकिस्तान में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सैफुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, सैफुल्ला का नाम अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले समेत कई बड़ी आतंकी वारदातों से जुड़ा है।

विज्ञापन


सैफुल्ला पाकिस्तान के कसूर जिले के चंगा मांगा गांव का रहने वाला बताया गया है। आतंकी संगठन में उसे साजिद जट्ट, अली भाई, हबीबुल्लाह मलिक, लंगड़ा, नूमी, नुमान, उस्मान हबीब और शानी जैसे नामों से भी जाना जाता है। अधिकारियों के अनुसार, वह पिछले दो दशकों से अधिक समय से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय है और लश्कर-ए-तैयबा के संचालन में अहम भूमिका निभाता रहा है।
विज्ञापन


कश्मीर में आतंकी नेटवर्क से जुड़ा मामला
यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा पाकिस्तान से संचालित लश्कर-ए-तैयबा के एक गहरे नेटवर्क का खुलासा किए जाने के बाद हुई है। एजेंसी ने इस मामले में अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा के नेतृत्व वाले आतंकी समूह का पर्दाफाश किया था। अब्दुल्ला को इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी नागरिक उस्मान उर्फ खुबैब और तीन स्थानीय सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, 8 सितंबर को विशेष अदालत द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि मामले की शुरुआत मार्च में श्रीनगर के पंडाच इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद हुई। जांच आगे बढ़ने पर पूरे नेटवर्क का पता चला। अब्दुल्ला करीब 16 वर्षों से फरार था और उसने जम्मू-कश्मीर से बाहर भी अपने ठिकाने बना रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार, धन और निर्देश पहुंचाने का आरोप
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि सैफुल्ला पाकिस्तान से बैठकर कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकियों को हथियार, धन और निर्देश उपलब्ध करा रहा था। एजेंसी के मुताबिक, उसे गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून की चौथी अनुसूची के तहत आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। जांच एजेंसी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकियों में से एक के पास से सैफुल्ला से जुड़ी टेलीग्राम पहचान मिली हैं। इनसे कथित तौर पर पता चला कि सैफुल्ला सुरक्षा बलों, आम नागरिकों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए निर्देश देता था।

अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की दलीलें सुनने और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद विशेष अदालत ने सैफुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। अदालत ने माना कि आरोपी अभी फरार है और जांच एजेंसी उसे सामान्य प्रक्रिया के जरिए अदालत के सामने पेश नहीं कर सकी है। वारंट कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, सैफुल्ला का आखिरी ज्ञात पता दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यमराच गांव का बताया गया है। वारंट को राष्ट्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया है, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा सके।


2005 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय होने का दावा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अनुसार, सैफुल्ला ने 2005 से 2007 के बीच कुलगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर के रूप में काम किया था। इसके बाद वह पाकिस्तान भाग गया और वहीं से संगठन की गतिविधियों को संचालित करने लगा। जांच एजेंसी अब सैफुल्ला की गिरफ्तारी और उसके आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed