{"_id":"6ab376fed2a64712500ac8ba","slug":"one-of-three-accused-who-escaped-from-a-juvenile-correction-home-arrested-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बाल सुधार गृह से फरार तीन आरोपियों में एक गिरफ्तार, फरवरी से थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बाल सुधार गृह से फरार तीन आरोपियों में एक गिरफ्तार, फरवरी से थी तलाश
Wed, 23 Sep 2026 12:22 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:22 PM IST
फरवरी में आरएसपुरा स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए तीन आरोपियों में शामिल करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
फरवरी में आरएसपुरा स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए तीन आरोपियों में शामिल करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
फरवरी में आरएसपुरा स्थित बाल सुधार गृह केंद्र से तीन आरोपी फरार हो गए थे। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक और करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा शामिल था। घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
अब पुलिस ने करणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और फरारी के दौरान उसके संपर्कों तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और फरार हुए अन्य आरोपियों से संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन