फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   'Pink cards' will be issued to women for free travel on e-buses.

Jammu Kashmir: ई-बस में मुफ्त सफर के लिए महिलाओं का बनेगा पिंक कार्ड, सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

Sun, 30 Aug 2026 11:35 AM IST
Nikita Gupta अंकित कुमार मिश्र, संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
अंकित कुमार मिश्र, संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 30 Aug 2026 11:35 AM IST
सार
Register For Event

जम्मू में ई-बसों में मुफ्त सफर करने वाली जम्मू-कश्मीर की महिलाओं के लिए सितंबर के अंत तक पिंक कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
'Pink cards' will be issued to women for free travel on e-buses.
जम्मू कश्मीर ई-बस - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

जम्मू में ई-बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं को अब पिंक कार्ड जारी किए जाएंगे। कार्ड बनाने की प्रक्रिया सितंबर माह के अंत तक शुरू करने की तैयारी है। इसमें जम्मू-कश्मीर की महिलाएं पात्र होंगी। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड पहले महिलाओं को योजना और कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा।

विज्ञापन

इसके बाद कार्यालय और एप के माध्यम से कार्ड बनवाने की सुविधा महिला यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। पिंक कार्ड व्यवस्था लागू होने से महिला यात्रियों को निशुल्क यात्रा का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके साथ ही पात्र यात्रियों की पहचान और मुफ्त यात्रा से संबंधित रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी।

जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल कार्ड व्यवस्था को लेकर तैयारी तेजी से की जा रही है। इतना ही नहीं शहर में ई-बस सेवा का दायरा बढ़ाने की भी तैयारी है। इसमें सितंबर के अंत तक 12 मीटर लंबी 25 नई ई-बसें सड़कों पर उतारने की योजना है। मौजूदा 100 बसों में इनके शामिल होने के बाद बसों का बेड़ा 125 हो जाएगा। इसके अलावा 7 मीटर लंबी 75 और ई-बसें लाने की तैयारी है। इन छोटी बसों को ऐसे रूटों पर चलाने पर जोर रहेगा, जहां बड़े वाहनों का संचालन मुश्किल होता है। इससे शहर के राजपुरा, परेड, त्रिकुटा नगर व ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक बस सेवा पर भी चल रहा मंथन 
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य राज्यों की तुलना में यहां भी महिलाओं के लिए विशेष पिंक कलर की बस चलाने के लिए भी मंथन चल रहा है।

महिला यात्रियों की लगातार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरु किया जाएगा। जिसको लेकर प्रक्रिया तेजी चल रही है और सितंबर माह के अंत तक लागू होने की उम्मींद है। - नरिंदर सिंह, ई-बस, प्रभारी

विज्ञापन

'अमर उजाला' ने चलाया था अभियान
महिलाओं को ई-बस में यात्रा के दौरान होने वाली दिक्कतों को लेकर 'अमर उजाला' ने इसी माह व्यापक अभियान चलाया था। महिला रिपोर्टर ने शहर के करीब सभी रूट पर ई-बस में सफर कर बताया था कि यात्रा के दौरान महिलाओं को किन-किन दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। खबरें प्रकाशित होने पर स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया। उसी क्रम मेंं अब महिलाओं के लिए पिंक कार्ड बनाने की योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed