{"_id":"6aab09273c25da12e505d8e7","slug":"protest-news-jammu-news-c-10-jam1024-1015068-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आठवें दिन भी जारी रहा एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आठवें दिन भी जारी रहा एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
- अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में माथे पर काला बैंड बांधकर जताया विरोध
- नियमितीकरण समेत लंबित मांगों पर शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने का ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रदर्शन कर नियमितीकरण, नौकरी की सुरक्षा, बेहतर सेवा शर्तों, मानदेय और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। कर्मचारियों ने कहा कि आठ दिन बाद भी उनका आंदोलन कमजोर नहीं पड़ा है और वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के समाधान के लिए आवाज उठाते रहेंगे।
एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष रोहित सेठ भी डांसल में प्रदर्शन के दौरान एकर्मचारियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने माथे भी पर काला बैंड बांधकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी केवल संविदा पर काम करने वाले कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। कर्मचारी किसी व्यक्ति या सरकार के खिलाफ आंदोलन नहीं कर रहे हैं। उनका उद्देश्य वर्षों से लंबित अपनी मांगों का समाधान कराना है। उन्हें अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि अपनी मांगों पर ठोस और समयबद्ध कार्रवाई चाहिए।
इसी बीच उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण के लिए ढांचे पर विचार करने को समिति बनी हुई है और सरकार उन्हें नियमित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने एनएचएम केंद्र प्रायोजित योजना है, इसलिए इसके कर्मचारियों से जुड़े मामलों को अलग तरीके से देखना होगा