फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain in the mountains, flash flood in Pahalgam

पहाड़ों पर बारिश का कहर: पहलगाम में अचानक आया फ्लैश फ्लड, प्रशासन अलर्ट; कल भी बारिश के आसार

Tue, 01 Sep 2026 07:49 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 01 Sep 2026 07:49 PM IST
सार
Register For Event

पहाड़ों पर तेज बारिश के बाद पहलगाम के निचले इलाकों में मंगलवार को अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई, हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Rain in the mountains, flash flood in Pahalgam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटी में मंगलवार को मौसम का मिजाज थोड़ा बदला-बदला रहा। कई मैदानी इलाकों में जहां सुबह के समय रिमझिम बारिश हुई वहीं कई जगह पहाड़ों में तेज बारिश हुई। पहलगाम में पहाड़ों पर तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। वहीं जम्मू संभाग में भी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में कठुआ में 73 में मिमी, कटड़ा में 62 मिमी, पुंछ में 38.5 मिली और उधमपुर में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

पहलगाम में मंगलवार दोपहर को पहाड़ों पर तेज बारिश के बाद अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आ गई। इलाके में भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया और कुछ स्थानों पर अचानक पानी का तेज बहाव हो गया। हालांकि, अभी तक इस घटना से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने तथा नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 सितंबर को ज्यादातर जगह बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सुबह-सुबह और देर दोपहर, शाम के समय कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। तेज बारिश से अचानक बाढ़, कीचड़ खिसकने और जमीन खिसकने की घटनाएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 सितंबर को मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा, कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश हो सकती है। 4 सितंबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें और थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। 5-12 सितंबर को मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा।

सुबह-सुबह और दोपहर के समय कुछ-कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed