फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SDRF, NDRF continue search for woman swept away in Jammu floods for third day

जम्मू बाढ़: तीसरे दिन भी रुकसाना का सुराग नहीं, तलाश में जुटीं एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीमें

Tue, 13 Oct 2026 05:40 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 13 Oct 2026 05:40 PM IST
सार
Register For Event

जम्मू के चिनोर इलाके में 11 अक्तूबर को बाढ़ के तेज बहाव में बही रुकसाना कौसर की तलाश मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कार को पानी से निकालने की कोशिश के दौरान दंपती तेज धारा की चपेट में आ गया था।

विज्ञापन
SDRF, NDRF continue search for woman swept away in Jammu floods for third day
लापता महिला की तलाश की तलाश करती एसडीआरएफ-एनडीआरएफ - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू में भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी में बहकर लापता हुई महिला की तलाश मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

रुकसाना कौसर पत्नी मोहम्मद कलीम 11 अक्तूबर को जम्मू शहर के चिनोर इलाके में बगानी तालाब-फ्लोरा नाले में तेज पानी के बहाव में बह गई थीं। भारी बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था।

परिजनों के मुताबिक दंपती की कार पानी के तेज बहाव में फंस गई थी। कार बंद होने के बाद कलीम उसे पीछे की ओर निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी दोनों तेज धारा की चपेट में आ गए। इसके बाद से रुकसाना का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लापता महिला की तलाश में डोमाना के गुम्पुल समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है। तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के कारण बचाव दलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीआरएफ कमांडेंट मोहम्मद असलम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अभियान की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर तैनात कर्मियों से बातचीत की और सभी टीमों को समन्वय के साथ तलाश जारी रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि महिला का पता लगाने तक अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed