फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sealdah Express pelted with stones near Samba

जम्मू-कश्मीर: सांबा के पास सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त; एजेंसियां जांच में जुटीं

Tue, 22 Sep 2026 11:13 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क सांबा
अमर उजाला, नेटवर्क सांबा Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 22 Sep 2026 11:13 AM IST
सार
Register For Event

सांबा के पास सोमवार रात जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव से इंजन का सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद पठानकोट में इंजन बदला गया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की और एहतियातन दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत को कठुआ-सांबा के बीच रोक दिया गया।

विज्ञापन
Sealdah Express pelted with stones near Samba
पत्थर लगने से जम्मू-सियालदह एक्स. के इंजन का टूटा शीशा। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सांबा के पास सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया। इससे ट्रेन के इंजन का सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। डीजीपी नलिन प्रभात भी मौके पर पहुंच गए हैं। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है। इस दाैरान दिल्ली-कटड़ा वंदेभारत को कठुआ व सांबा के बीच ही रोक दिया गया। इससे यह ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से 1:14 बजे जम्मू पहुंची। जम्मू में भी प्लेटफार्म पर कड़ी सुरक्षा की गई।

विज्ञापन

  • अलर्ट के बाद वंदेभारत ट्रेन को रोका गया, तीन घंटे प्रभावित रहा यातायात
  • सुरक्षा बलों ने आतंकी  हमला मानकर शुरू की जांच डीजीपी भी माैके पर पहुंचे


इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। चालक के अनुसार पहले फायरिंग की बात सामने आई थी, रात करीब 1.30 बजे जांच में मामला पथराव का निकला है। पुलिस के साथ सुरक्षा बल भी रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों पर भी नजर रखी जा रही है। अनुज कुमार, एसपी, सांबा

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी संवेदनशील है सांबा-जम्मू रेल मार्ग
सांबा-जम्मू रेल मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। वर्ष 2000 में 10 फरवरी की रात जम्मू तवी-सियालदाह एक्सप्रेस जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना होने के करीब एक घंटे बाद सांबा स्टेशन के पास पहुंची। इस दाैरान आतंकियों ने रेलवे ट्रैक को शक्तिशाली आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया। इससे ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। धमाके के तुरंत बाद दो यात्रियों की जान चली गई और गंभीर रूप से घायल तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed