फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security stepped up along the India-Pakistan international border

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ी: घुसपैठ की आशंका के चलते निगरानी तेज, दिन-रात रखी जा रही नजर

Thu, 17 Sep 2026 10:41 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा
संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा Published by: Akash Dubey Updated Thu, 17 Sep 2026 10:41 PM IST
सार
Register For Event

पाकिस्तान की सेना और आईएसआई से घुसपैठ की सूचना पर भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बीएसएफ, एसओजी और क्यूआरटी ने चौकसी बढ़ाई है।

विज्ञापन
Security stepped up along the India-Pakistan international border
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की ओर से संभावित घुसपैठ के इनपुट मिलने के बाद भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। रक्षा सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से घुसपैठ की कोशिश कराई जा सकती है। इसके मद्देनजर सीमा पर चौकसी बढ़ाते हुए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों, संभावित घुसपैठ मार्गों और सीमावर्ती खेतों पर बीएसएफ, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) तथा अन्य अर्धसैनिक बलों के जवान दिन-रात निगरानी कर रहे हैं। कई स्थानों पर स्थायी नाके स्थापित किए गए हैं, जहां आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को भारतीय सीमा में प्रवेश न करने दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रथम स्तर पर बीएसएफ ने सीमा पर सुरक्षा मोर्चा संभाल रखा है, जबकि अतिरिक्त बीएसएफ जवानों के साथ एसओजी की संयुक्त गश्त भी लगातार जारी है। इसके अलावा सेना की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) भी संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त कर रही है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कि सांबा सेक्टर हमेशा ही पाकिस्तानी सेना की नजर में रहा है। इस क्षेत्र से कई घुसपैठ के प्रयास सफल हो चुके हैं। पहले जीरो लाइन के निकट लगी तारबंदी को काट कर नदी नालों के रास्ते घुसपैठ के प्रयास होते रहे हैं। बाद में सुरक्षा बलों की सख्ती के चलते सुरंगें खोद कर घुसपैठ के प्रयास किए गए। रक्षा सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की सेना की ओर से दो लांचिंग पेड बनाए गए हैं। एक लैहरी कलां जो रामगढ़ के सामने है, वहीं दूसरा सुकमाल है जो बोवीया व चक सद्दा के सामने है। पहले यह दोनों लांचिंग पैड काफी सक्रिय रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा से पीछे एक गांव में आतंकवादियों को रखा जा रहा है। सीमा की रेकी के बाद उनकी घुसपैठ करवाने का इनपुट है। उधर भारतीय सुरक्षा बल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed