{"_id":"6a8a145b60efd3563c043581","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-993364-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खो-खो और वॉलीबॉल में नागबनी के खिलाड़ी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खो-खो और वॉलीबॉल में नागबनी के खिलाड़ी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएचएसी स्कूल नागबनी में डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। एमएचएसी स्कूल नागबनी में दो दिवसीय डीएवी राष्ट्रीय खेल 2026 क्लस्टर प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्या सोनिया आनंद ने किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खो-खो, वॉलीबॉल, जूडो, एथलेटिक्स और रोलर स्केटिंग सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। अंडर-14 लड़कों के खो-खो और अंडर-19 लड़कों के वॉलीबॉल में एमएचएसी स्कूल नागबनी विजेता रहा। अंडर-17 लड़कों के वॉलीबॉल में एमएचएस डीएवी सेंट्रल पब्लिक स्कूल अखनूर ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न डीएवी स्कूलों के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य व गीत प्रस्तुत किए। सोनिया आनंद ने खिलाड़ियों से ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।