{"_id":"6ab1ba22f99d33772907b587","slug":"stone-pelting-on-jammu-sealdah-express-engine-glass-broken-vande-bharat-stopped-midway-agencies-engaged-in-inv-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां
Tue, 22 Sep 2026 04:49 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:49 AM IST
सांबा के पास सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया। इससे ट्रेन के इंजन का सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांबा के पास सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया। इससे ट्रेन के इंजन का सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान दिल्ली-कटरा वंदेभारत को कठुआ-सांबा के बीच ही रोक दिया गया। इससे यह ट्रेन तीन घंटे की देरी से जम्मू पहुंची।
विज्ञापन
इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। चालक ने पहले फायरिंग की बात कही थी, रात 1:30 बजे मामला पथराव का निकला। पुलिस के साथ सुरक्षा बल भी रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों पर भी नजर रखी जा रही है।- अनुज कुमार, एसपी-सांबा
विज्ञापन
संवेदनशील है सांबा-जम्मू रेल मार्ग :
10 फरवरी, 2000 को इसी मार्ग पर जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के सात डिब्बे आईईडी विस्फोट से बेपटरी हो गए थे। इस आतंकी वारदात में पांच यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन