फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two years in power completed; the real test for Omar lies ahead.

दो साल की सत्ता, कितने पूरे हुए वादे?: उमर सरकार का असली इम्तिहान अभी बाकी, कैबिनेट के फैसले अटके

Fri, 16 Oct 2026 09:59 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 16 Oct 2026 09:59 AM IST
सार
Register For Event

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के दो साल पूरे होने पर भी कई अहम फैसले और चुनावी वादे अधर में हैं, जबकि केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच मतभेद बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

विज्ञापन
Two years in power completed; the real test for Omar lies ahead.
सीएम उमर अबदुल्ला - फोटो : एक्स

विस्तार

उम्मीदों और वादों की बुनियाद पर बनी जम्मू-कश्मीर सरकार आज दो साल पूरे कर रही है। इन दो वर्षों में प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसलों में देरी पर केंद्र और प्रदेश में रार बरकरार है। मंत्रिमंडल में लिए गए बड़े फैसलों की फाइलें या तो लोकभवन में फंसी हैं या केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच आपत्तियों के साथ घूम रहीं हैं। केंद्र और प्रदेश में संतुलन बैठाना मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के लिए बड़ा इम्तिहान भी है।सरकार के पास दो साल बाद भी न तो बिजनेस रूल्स हैं और न ही एडवोकेट जनरल है। सरकार पूर्ण राज्य के दर्जे पर भी विरोध झेल रही है।

विज्ञापन


राहत के तौर पर देखा जाए तो सरकार ने ओल्ड पेंशन, बाढ़ प्रभावितों को पांच मरला भूमि और पंजाबी सहित गोजरी भाषा को आधिकारिक बनाने के फैसले से बड़ी आबादी को साधने की कोशिश की है। लेकिन डेलीवेजर और सामान्य वर्ग आरक्षण का मामला फंसा है।सरकार की कैबिनेट ने दिसंबर 2025 में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण कोटा बढ़ाने की नीति को मंजूरी दी थी। इस नीति से नौकरी में सामान्य वर्ग के युवाओं के लिए आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत के पार पहुंचाने की सिफारिश की गई। लेकिन आज यह नीति धरातल पर नहीं उतर पाई है। प्रदेश सरकार के सामने चुनौतियां चुनावी वादों की भी बनी हुई हैं। 200 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे को प्रदेश सरकार ने सूर्य घर बिजली योजना से जोड़ दिया है। हालांकि इस योजना से जुड़ने के बाद अब तक 4000 से अधिक परिवार मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed