फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand high court paddy procurement dues 104 farmers palamu payment order

झारखंड न्यूज: धान बेचने के बाद भी भुगतान अटका! हाईकोर्ट ने 104 किसानों के हक में सुनाया बड़ा आदेश

Sat, 10 Oct 2026 03:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 10 Oct 2026 03:52 PM IST
सार
Register For Event

झारखंड हाईकोर्ट ने पलामू जिले के पांडवा प्रखंड के 104 किसानों को धान खरीद की बकाया 50 प्रतिशत राशि दो महीने के भीतर देने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि अनियमितता के आरोपों में शामिल नहीं किसानों का भुगतान बिना उचित आधार के नहीं रोका जा सकता।

विज्ञापन
jharkhand high court paddy procurement dues 104 farmers palamu payment order
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड उच्च न्यायालय ने पलामू जिले के पंडवा प्रखंड के 104 किसानों को धान खरीद की बकाया राशि का भुगतान दो महीने के भीतर करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है। अदालत ने कहा कि जिन किसानों पर किसी तरह की गड़बड़ी का आरोप नहीं है, उनका शेष भुगतान बिना उचित आधार के नहीं रोका जा सकता। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद की पीठ ने राज्य सरकार को बकाया राशि अदालत की रजिस्ट्री में जमा कराने का आदेश दिया है। इसके बाद यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

विज्ञापन

दो महीने में जमा करानी होगी बकाया 50 प्रतिशत राशि

उच्च न्यायालय ने पलामू जिला प्रशासन और राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि 104 किसानों की धान खरीद की शेष 50 प्रतिशत राशि दो महीने के भीतर अदालत की रजिस्ट्री में जमा कराई जाए। रजिस्ट्री इसके बाद संबंधित किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान करेगी। अदालत ने जनहित याचिका दाखिल करने वाली आशा प्रसाद को निर्देश दिया है कि वह किसानों की पहचान और उनके बैंक खातों से संबंधित पूरा विवरण उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को उपलब्ध कराएं। पीठ ने पाया कि इन 104 किसानों को धान की सफल आपूर्ति के बदले पहले ही 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जा चुका है। उनके पास धान की आपूर्ति की पुष्टि करने वाली आधिकारिक रसीदें भी मौजूद हैं। ऐसे में उनके शेष भुगतान को रोकने का उचित आधार होना चाहिए।

विज्ञापन

1.71 करोड़ रुपये के भुगतान का मामला अदालत पहुंचा

यह मामला पलामू जिले के पंडवा प्रखंड स्थित पात्रा पैक्स के माध्यम से किसानों द्वारा सरकार को धान बेचने से जुड़ा है। कुल 128 किसानों की करीब 1.71 करोड़ रुपये की राशि लंबे समय से बकाया थी। किसानों को भुगतान की आधी रकम मिल गई थी, लेकिन शेष आधी राशि रोक दिए जाने के बाद मामला उच्च न्यायालय पहुंचा। इससे पहले भी उच्च न्यायालय ने 10 जुलाई 2024 को राज्य सरकार के आश्वासन के आधार पर बकाया राशि का भुगतान करने का आदेश दिया था। हालांकि, सरकार ने अदालत को बताया कि पलामू के उपायुक्त की जांच रिपोर्ट में पात्रा पैक्स के माध्यम से धान खरीद में कई स्तरों पर अनियमितताएं सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी 24 किसानों के मामले में जांच के निर्देश

उच्च न्यायालय ने शेष 24 किसानों के मामले में राज्य सरकार को नियमानुसार जांच करने की छूट दी है। अदालत ने निर्देश दिया है कि सरकार एक महीने के भीतर इन किसानों के खिलाफ जांच की प्रक्रिया शुरू करे। पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा के भीतर इन 24 किसानों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं होती है या जांच पूरी नहीं की जाती है, तो राज्य सरकार को उन्हें भी बकाया राशि का भुगतान करना होगा। इस आदेश से उन किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनकी धान खरीद की राशि लंबे समय से लंबित है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों के खिलाफ गड़बड़ी का आधार नहीं है, उन्हें भुगतान के लिए अनिश्चितकाल तक इंतजार नहीं कराया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed