फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   ECIL Apprentice Recruitment 2026: 310 ITI Posts, Selection Without Written Exam

ईसीआईएल: आईटीआई वालों के लिए सरकारी कंपनी में भर्ती, 300 से अधिक रिक्तियां, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

Sat, 03 Oct 2026 12:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 03 Oct 2026 12:34 PM IST
सार
Register For Event

ECIL Apprentice Recruitment 2026: आईटीआई पास युवाओं के लिए ईसीआईएल में 310 अप्रेंटिस सीटें हैं। चयन आईटीआई के अंकों के आधार पर होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 11 अक्तूबर 2026 है। भर्ती की पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
ECIL Apprentice Recruitment 2026: 310 ITI Posts, Selection Without Written Exam
ECIL Apprentice Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

ECIL Apprentice Recruitment 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप का अवसर दिया है। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग ट्रेड में कुल 310 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

ट्रेडवार रिक्तियों का विवरण

ट्रेड के अनुसार सीटों का विवरण इस प्रकार है:

 
ट्रेड सीटें
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 86
फिटर 87
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 41
इलेक्ट्रीशियन 50
वेल्डर 16
टर्नर 8
रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक 5
मैकेनिस्ट (जी) 2
पेंटर 2
कारपेंटर 2
प्लंबर 2
डीजल मैकेनिक 2
कुल 310

 

कुल सीटों में कुछ सीटें आरक्षित हैं:
  • 70 प्रतिशत सीटें सरकारी आईटीआई के छात्रों के लिए
  • 30 प्रतिशत सीटें निजी आईटीआई के छात्रों के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें

प्रक्रिया तारीख
आवेदन की अंतिम तारीख 11 अक्तूबर 2026
दस्तावेज सत्यापन 22 से 24 अक्तूबर 2026
चयनित उम्मीदवारों को ईमेल 28 से 29 अक्तूबर 2026
अप्रेंटिसशिप शुरू 2 नवंबर 2026
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र यानी एनसीवीटी प्रमाणपत्र होना चाहिए।

आयु सीमा इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवार: 18 से 25 वर्ष
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: अधिकतम 28 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: अधिकतम 30 वर्ष

बिना लिखित परीक्षा कैसे होगा चयन?

  • इस अप्रेंटिस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा।
  • आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • इसके बाद शॉर्ट नोटिस के जरिए चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन की जानकारी दी जाएगी।

अप्रेंटिसशिप कितने समय की होगी?

अप्रेंटिसशिप की अवधि एक साल होगी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशिक्षण 2 नवंबर 2026 से शुरू होगा। अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को कंपनी के कामकाज और अपने संबंधित ट्रेड से जुड़े व्यावहारिक काम सीखने का मौका मिलेगा।

कौन से राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

इस भर्ती के लिए केवल तेलंगाना राज्य के सभी जिलों में रहने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन ईसीआईएल के कॉर्पोरेट लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में होगा।

पता:
कॉर्पोरेट लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर (सीएलडीसी), नालंदा कॉम्प्लेक्स, टीआईएफआर रोड, ईसीआईएल, हैदराबाद-500062

आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थियों को पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी है। इसके बाद ईसीआईएल की वेबसाइट के जरिए आवेदन पूरा करना होगा।

  • सबसे पहले अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  • इसके बाद ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • मानव संसाधन और वर्तमान नौकरी के अवसर वाले विकल्प पर जाएं।
  • अप्रेंटिस भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी और दस्तावेज जमा करें।
  • आवेदन पूरा करके उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed