{"_id":"6a991ba616481842ba0a7b12","slug":"drdo-iti-recruitment-2026-selection-through-walk-in-interview-check-details-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ भर्ती 2026: 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए वैकेंसी, नहीं होगी लिखित परीक्षा; कैसे होगा चयन? जानें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
डीआरडीओ भर्ती 2026: 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए वैकेंसी, नहीं होगी लिखित परीक्षा; कैसे होगा चयन? जानें
Thu, 03 Sep 2026 12:42 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:42 PM IST
डीआरडीओ ने आईटीआई पास युवाओं के लिए भर्ती का मौका दिया है। इस भर्ती के लिए 8 और 9 सितंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख पर जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
डीआरडीओ में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने चेन्नई के अवादी स्थित लड़ाकू वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (CVRDE) में आईटीआई प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए 8 और 9 सितंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष, ओबीसी के लिए 30 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 32 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष है। आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखें श्रेणीवार रिक्तियां?
| वर्ग | रिक्तियां |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 40 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 25 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 13 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 6 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 9 |
| कुल | 93
|
कौन हैं आवेदन के पात्र?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। आईटीआई 2023, 2024, 2025 या 2026 में पास किया होना जरूरी है। 2023 से पहले पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते। केवल नियमित उम्मीदवार के रूप में ITI पास करने वाले ही पात्र होंगे।
विज्ञापन
उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष, ओबीसी के लिए 30 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 32 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष है। आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
विज्ञापन
ऐसे होगा चयन
- उम्मीदवारों का चयन आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।
- चयनित उम्मीदवारों को तय तारीख पर वॉक-इन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- इंटरव्यू में उम्मीदवार की अप्रेंटिसशिप के लिए योग्यता और उपयुक्तता देखी जाएगी।
- अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई के अवाडी स्थित सीवीआरडीई में ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा।
कितनी मिलेगा स्टाइपेंड?
| ट्रेड | मासिक |
|---|---|
| COPA, पेंटर, वेल्डर, कंप्यूटर नेटवर्किंग तकनीशियन, कंप्यूटर एवं पेरिफेरल हार्डवेयर रिपेयर एंड मेंटेनेंस मैकेनिक, CAD-CAM ऑपरेटर-कम-प्रोग्रामर, फूड प्रोडक्शन | 10,560 |
| ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक (मोटर वाहन), मशीनिस्ट, प्लंबर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, शीट मेटल वर्कर, फोटोग्राफर, बुक बाइंडर | 11,040 |
वॉक-इन इंटरव्यू के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी?
उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू के समय मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां भी साथ लानी होंगी।
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- आईटीआई की सभी वर्ष/सेमेस्टर की मार्कशीट
- एनसीवीटी/एससीवीटी का आईटीआई प्रमाणपत्र (अंतिम या अनंतिम)
- जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो। ओबीसी उम्मीदवारों का प्रमाणपत्र वैध होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एनसीवीटी/एससीवीटी एमआईएस पोर्टल की पंजीकरण संख्या। पंजीकरण अनिवार्य है।
वॉक-इन इंटरव्यू कब और कहां होगा?
वॉक-इन इंटरव्यू 8 और 9 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सीवीआरडीई, अवदी, चेन्नई-600054 स्थित केंद्र पर पहुंचना होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एनसीवीटी/एससीवीटी एमआईएस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- अपनी आईटीआई योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- पंजीकरण के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखें।
- निर्धारित तारीख यानी 8 या 9 सितंबर 2026 को जरूरी दस्तावेजों की मूल और स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ सीवीआरडीई, अवदी, चेन्नई पहुंचें।
- उम्मीदवारों को तय प्रक्रिया के अनुसार वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा।