फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PGIMER Recruitment 2026: Applications Open for MTS, Pharmacist and Other Posts, Check Eligibility

पीजीआईएमईआर: एमटीएस, फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास से पीजी तक के लिए मौका; जानें वैकेंसी

Thu, 03 Sep 2026 03:59 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 03 Sep 2026 03:59 PM IST
सार
Register For Event

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने एमटीएस, फार्मासिस्ट और मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर पीजी तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
PGIMER Recruitment 2026: Applications Open for MTS, Pharmacist and Other Posts, Check Eligibility
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में 57 पदों और पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, संगरूर (पंजाब) में 3 पदों समेत कुल 60 रिक्तियां भरी जाएंगी।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 19 अक्तूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • मेडिकल ऑफिसर: एमबीबीएस डिग्री और मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए। संबंधित विषय में पीजी डिग्री या डिप्लोमा वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर: कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, गणित, सांख्यिकी या फिजिक्स में डिग्री/पीजी डिग्री के साथ कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का अनुभव होना चाहिए।
  • फार्मासिस्ट ग्रेड-II: 10वीं पास, फार्मेसी में डिप्लोमा और पंजीकृत फार्मासिस्ट होना जरूरी है।
  • लाइब्रेरी अटेंडेंट ग्रेड-I: विज्ञान विषय के साथ 10वीं पास, लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा और लाइब्रेरी में 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • एनिमल अटेंडेंट: 10वीं पास होना चाहिए। हिंदी, अंग्रेजी या पंजाबी पढ़ने-लिखने की जानकारी और सफाई कार्य का ज्ञान होना चाहिए।
  • नाई (Barber): 10वीं पास और संबंधित काम में कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (स्वच्छता) ग्रेड-III: 10वीं पास होना चाहिए और सफाई, झाड़ू लगाने व धूल साफ करने का ज्ञान होना चाहिए। अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।

कितनी होनी चाहिए आयु?

आयु सीमा की बात करें तो मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट ग्रेड-II, लाइब्रेरी अटेंडेंट ग्रेड-I, एनिमल अटेंडेंट, नाई और मल्टीटास्किंग स्टाफ (सफाई) ग्रेड-III पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, कंप्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है।

आवेदन शुल्क

पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 और सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अन्य उम्मीदवारों को 1,500 शुल्क देना होगा। इसके अलावा लागू लेनदेन शुल्क भी देना होगा।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

समूह बहुविकल्पीय प्रश्न परीक्षा अवधि सीबीटी अंक साक्षात्कार अंक कुल अंक
समूह ए 85 85 मिनट 85 15 100
समूह बी और सी 100 100 मिनट 100 - 100

चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा। केवल समूह ए के पदों के लिए CBT के बाद साक्षात्कार होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क लागू होने पर ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म में भरी गई जानकारी जांचकर Submit करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed