फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer Scorecard 2025 Out: Check Grade C and D Final Marks Before November 6

एसएससी: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी 2025 के अंतिम अंक जारी, सिर्फ इन दिन तक स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का मौका

Thu, 08 Oct 2026 06:36 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 06:36 PM IST
सार
Register For Event

एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 के अंतिम अंक जारी कर दिए हैं। सफल और असफल, दोनों उम्मीदवार अपने अंक देख सकते हैं। लेकिन इसे डाउनलोड करने के लिए समय सीमा तय की गई है। अभ्यर्थी सिर्फ 6 नवंबर तक ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC Stenographer Scorecard 2025 Out: Check Grade C and D Final Marks Before November 6
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवारों के अंतिम अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। इसमें सफल और असफल, दोनों उम्मीदवारों के अंक उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


स्कोरकार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से अंक देख सकते हैं।

Trending Videos

जरूरी तारीखें एक नजर में

  • आयोग: कर्मचारी चयन आयोग
  • परीक्षा: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी
  • अंक जारी होने की तारीख: 7 अक्तूबर 2026
  • अंक देखना शुरू: 7 अक्तूबर 2026, शाम 6 बजे
  • अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2026, शाम 6 बजे
  • अंक: सफल और असफल, दोनों उम्मीदवारों के लिए
  • आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन

6 नवंबर के बाद क्या होगा?

एसएससी ने स्कोरकार्ड देखने के लिए सीमित समय दिया है। उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 की शाम 6 बजे तक अपने अंतिम अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके बाद स्कोरकार्ड का लिंक हटा दिया जाएगा। आयोग के अनुसार, इसे दोबारा उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे समय सीमा खत्म होने से पहले अपने अंक देख लें और स्कोरकार्ड की प्रति सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन

स्कोरकार्ड डाउनलोड करना क्यों जरूरी है?

अंतिम अंक आगे की प्रक्रिया में काम आ सकते हैं। साथ ही, 6 नवंबर 2026 की शाम 6 बजे के बाद स्कोरकार्ड का लिंक हट जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए। अंक देखने के बाद स्कोरकार्ड की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

एसएससी स्टेनोग्राफर का स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?

स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की वेबसाइट पर जाकर अपने खाते में प्रवेश करना होगा। प्रक्रिया इस तरह है:

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए ‘लॉगिन या रजिस्टर’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद ‘परिणाम/अंक’ या ‘स्कोरकार्ड’ वाले हिस्से में जाएं।
  • यहां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपने अंकों की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए इसकी डिजिटल कॉपी या प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed