{"_id":"6ab270811f03e067cf0a7c94","slug":"upsssc-excise-constable-answer-key-2026-released-check-provisional-key-till-september-28-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसएसएससी: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यूपीएसएसएससी: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं डाउनलोड
Tue, 22 Sep 2026 05:42 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:42 PM IST
UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 722 पदों के लिए 20 सितंबर को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी 28 सितंबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Answer Key
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
UPSSSC Excise Constable: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह परीक्षा आयोग के विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2026, आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/09 के तहत आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए आबकारी सिपाही के 722 रिक्त पदों पर चयन किया जाना है।
विज्ञापन
आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा कब हुई थी?
- आयोग के अनुसार, आबकारी सिपाही के 722 पदों पर चयन के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी।
- परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था।
- अब इसी परीक्षा से संबंधित अस्थायी उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन
कहां मिलेगी उत्तर कुंजी?
- आयोग ने अस्थायी उत्तर कुंजी का लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड किया है।
- अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर जाकर संबंधित सूचना और उत्तर कुंजी का लिंक देखना होगा।