फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET 2026: Exam District Intimation Slip Released, Check Exam Dates

यूपीएसएसएससी: यूपी पेट 2026 की सिटी स्लिप जारी, 25 अक्तूबर से परीक्षा; ऐसे पता करें किस शहर मिला आपको केंद्र

Mon, 12 Oct 2026 04:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 04:30 PM IST
सार
Register For Event

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा जिला देख सकते हैं और शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSSSC PET 2026: Exam District Intimation Slip Released, Check Exam Dates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/2026 के तहत पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Examination सेक्शन में संबंधित विकल्प पर जाकर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। 
विज्ञापन


Trending Videos

यूपी पीईटी 2026 परीक्षा कब होगी?

  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है।
  • परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की जाएगी।


अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा तिथि और पाली से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की ओर से जारी निर्देशों पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

परीक्षा जिले की सूचना एडमिट कार्ड नहीं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना को प्रवेश पत्र न समझें। यह केवल अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी देने के लिए जारी की गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और उससे संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से दी जाएगी।

विज्ञापन

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा जिले की सूचना डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें और आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश प्रवेश पत्र में दिए जा सकते हैं। परीक्षा के दिन निर्धारित नियमों के अनुसार वैध प्रवेश पत्र लेकर पहुंचना जरूरी होगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Examination सेक्शन में जाएं।
  • PET 2026 की परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना दिखाई देगी।
  • इसमें दर्ज जानकारी चेक करें और सूचना पर्ची डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य में जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed