फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NHAI Paid Internship 2026: ₹20,000 Monthly Stipend, Eligibility and Last Date October 20

छात्रों के लिए एनएचएआई की पेड इंटर्नशिप: हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, 20 अक्तूबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता

Sat, 10 Oct 2026 05:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2026 05:03 PM IST
सार
Register For Event

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण छात्रों को दो इंटर्नशिप कार्यक्रमों के जरिए काम सीखने और हर महीने 20 हजार रुपये पाने का मौका दे रहा है। एक कार्यक्रम एक महीने का है, जबकि दूसरा छह महीने चलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्तूबर 2026 है। इंटर्नशिप भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें और समय रहते आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
NHAI Paid Internship 2026: ₹20,000 Monthly Stipend, Eligibility and Last Date October 20
NHAI Internship 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

पढ़ाई के साथ काम का अनुभव हासिल करना चाहते हैं, तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की इंटर्नशिप आपके लिए अच्छा अवसर हो सकती है। प्राधिकरण ने दो इंटर्नशिप कार्यक्रमों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें विंटर इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 शामिल हैं। दोनों कार्यक्रमों की अवधि अलग-अलग है। इनके लिए पात्रता पूरी करने वाले छात्रों को हर महीने 20,000 रुपये का वजीफा भी मिलेगा।

विज्ञापन


इन कार्यक्रमों के तहत छात्रों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी परियोजनाओं पर काम करने और अनुभवी पेशेवरों से सीखने का अवसर मिलेगा। इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, सड़क सुरक्षा, प्रबंधन, कानून, वित्त, मीडिया और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह उपयोगी मौका हो सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों इंटर्नशिप कार्यक्रमों में क्या अंतर है?

एनएचएआई ने अलग-अलग अवधि वाले दो कार्यक्रम शुरू किए हैं। आवेदन करते समय छात्रों को अपनी जरूरत और पात्रता के अनुसार सही कार्यक्रम चुनना होगा।

 

विवरण

विंटर इंटर्नशिप 2026-27

टर्म इंटर्नशिप 2027

अवधि

एक महीना

छह महीने

समय

दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच

वर्ष 2027 का कार्यक्रम

मुख्य उद्देश्य

कम अवधि में व्यावहारिक अनुभव

लंबी अवधि तक परियोजनाओं पर काम करने का अनुभव

मासिक वजीफा

20,000 रुपये

20,000 रुपये


विंटर इंटर्नशिप कम अवधि में अनुभव हासिल करने का अवसर देती है। वहीं, टर्म इंटर्नशिप के दौरान छात्र छह महीने तक राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी अलग-अलग परियोजनाओं पर काम कर सकेंगे।

विज्ञापन

एनएचएआई इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इन कार्यक्रमों के लिए इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कानून, मीडिया और कुछ अन्य संबंधित विषयों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, केवल संबंधित पाठ्यक्रम में पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है। संस्थान और अंकों से जुड़ी शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

1. इंजीनियरिंग के विद्यार्थी
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निम्नलिखित विषयों में बीई या बीटेक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी पात्रता के दायरे में आते हैं:

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • पर्यावरण इंजीनियरिंग


इन विषयों में एमई या एमटेक कर रहे विद्यार्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

2. प्रबंधन और अन्य विषयों के विद्यार्थी
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुछ अन्य पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इनमें वित्त, मानव संसाधन और एआईसीटीई से संबंधित संचालन क्षेत्रों में एमबीए करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं।

इसके अलावा, डेटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कानून, जनसंचार, मानव संसाधन और संगठनात्मक व्यवहार जैसे विषयों में पूर्णकालिक स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी अवसर हो सकता है।

पात्र पाठ्यक्रमों और संस्थानों की अंतिम पुष्टि एनएचएआई की संबंधित इंटर्नशिप अधिसूचना से जरूर करें।
 

विज्ञापन

आवेदन के लिए कितने अंक जरूरी हैं?

इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित शैक्षणिक शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • न्यूनतम अंक: कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
  • संस्थान की शर्त: विद्यार्थी जिस विश्वविद्यालय या संस्थान में पढ़ रहा है, उसका नाम संबंधित इंटर्नशिप चक्र के लिए जारी सूची में होना चाहिए।
  • संस्थान प्रमुख की अनुशंसा: विद्यार्थी का नाम कॉलेज या संस्थान के प्रमुख की ओर से नामित किया जाना चाहिए।


आवेदन करने से पहले इन सभी शर्तों की जांच कर लें। पात्रता पूरी नहीं होने पर आवेदन पर विचार किए जाने में परेशानी हो सकती है।

एनएचएआई इंटर्नशिप में चयन कैसे होगा?

इस इंटर्नशिप के लिए चयन प्रक्रिया में आवेदन की समीक्षा और छंटनी की जाएगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों को इसके लिए अलग से कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन पूरा करेगा।
  • विश्वविद्यालय का समन्वयक आवेदन की समीक्षा करेगा और अपनी अनुशंसा देगा।
  • एनएचएआई को प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी।
  • चुने गए अभ्यर्थियों से ईमेल या संदेश के माध्यम से संपर्क किया जाएगा।
  • चयनित विद्यार्थियों को ईमेल पर इंटर्नशिप का प्रस्ताव पत्र भेजा जाएगा।
  • प्रस्ताव मिलने के बाद विद्यार्थियों को बताई गई तारीख पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करना होगा।
  • चयनित विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान दिए गए कार्यों और परियोजनाओं के अनुसार काम करना होगा।

हर महीने कितना वजीफा मिलेगा?

  • एनएचएआई के इन इंटर्नशिप कार्यक्रमों में चयनित विद्यार्थियों को हर महीने 20,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा।
  • इंटर्नशिप के दौरान अनुभवी पेशेवरों के साथ काम करने से उन्हें राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी परियोजनाओं और कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिल सकता है।

एनएचएआई इंटर्नशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक विद्यार्थी एनएचएआई के इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक इंटर्नशिप पोर्टल खोलें।
  • वहां विंटर इंटर्नशिप 2026-27 या टर्म इंटर्नशिप 2027 में से संबंधित विकल्प चुनें।
  • इसके बाद ‘अप्लाई नाउ’ पर जाएं और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करें।
  • अपना पूरा नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि भरें।
  • इंटर्नशिप कार्यक्रम, डिग्री, शाखा, विश्वविद्यालय या कॉलेज और पढ़ाई की अवधि से जुड़ी जानकारी चुनें।
  • पासवर्ड बनाकर पंजीकरण पूरा करें।
  • फिर अपने खाते में प्रवेश करें और आवेदन फॉर्म की बाकी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अंकपत्र और प्रमाणपत्र साफ तथा निर्धारित प्रारूप और आकार में होने चाहिए।
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें।


एनएचएआई की इन इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अक्तूबर 2026 बताई गई है। इच्छुक विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed