फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   RITES Senior Technical Assistant Recruitment 2026 Apply Online for 31 Posts Check Eligibility and Salary

राइट्स में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती: कब तक कर सकते हैं आवेदन? जानें चयन प्रक्रिया और वेतन

Tue, 03 Nov 2026 06:45 AM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Tue, 03 Nov 2026 06:45 AM IST
सार
Register For Event

रेलवे मंत्रालय के अधीन राइट्स लिमिटेड ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 31 पदों पर भर्ती निकाली है। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और दो साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के आधार पर होगा। 

विज्ञापन
RITES Senior Technical Assistant Recruitment 2026 Apply Online for 31 Posts Check Eligibility and Salary
jobs - फोटो : Adobestock

विस्तार

रेलवे मंत्रालय के अधीन आने वाली राइट्स लिमिटेड ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 31 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती दक्षिणी क्षेत्र के लिए निकाली गई है। इसके तहत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में नियुक्ति हो सकती है। हालांकि, कंपनी की जरूरत के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को देश में कहीं भी तैनात किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का विज्ञापन संख्या CL/12/26 है।

विज्ञापन

 कौन कर सकता है आवेदन?

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में नियमित डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में पढ़ाई पूरी करने के बाद दो साल का अनुभव भी जरूरी है। सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक चाहिए। आरक्षित पदों के लिए संबंधित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक पर आवेदन का मौका मिलेगा। इसी विषय में उच्च डिग्री या स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 22 नवंबर 2026 को 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

विज्ञापन

 कितना मिलेगा वेतन?

राइट्स में चयनित उम्मीदवारों को शहर के हिसाब से हर महीने लगभग 26,218 रुपये से 39,137 रुपये तक सकल वेतन मिलेगा। बेंगलुरु में यह राशि लगभग 39,137 रुपये, एक्स श्रेणी के शहरों में 36,475 रुपये, वाई श्रेणी में 30,808 रुपये और जेड श्रेणी में 26,218 रुपये होगी। यह नियुक्ति शुरुआत में एक साल के लिए अनुबंध पर होगी। काम की जरूरत और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। भर्ती में सामान्य वर्ग और ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये, जबकि ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। लागू कर अलग से देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में कुल 125 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल एक अंक का होगा और परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। परीक्षा में गणित, आंकड़ों की समझ, तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल होंगे। सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे। आरक्षित पदों के लिए संबंधित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक चाहिए। परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 है।

 आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवार राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर करियर सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले पंजीकरण करें और आवेदन संख्या को सुरक्षित रखें।
  •  इसके बाद आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। 
  • पहचान पत्र का विवरण सावधानी से दर्ज करें और परीक्षा केंद्र के दो विकल्प चुनें। 
  • निर्धारित जगह पर जरूरी प्रमाणपत्र और दस्तावेज अपलोड करें। 
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करके अंतिम आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
  •  आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर उस पर हस्ताक्षर करें और अपने पास सुरक्षित रखें। 
  • आवेदन करते समय हाईस्कूल प्रमाणपत्र, शैक्षणिक अंकपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज तैयार रखें। 
  • आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed