फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   RPSC APO Result 2026 Out Check Assistant Prosecution Officer Result and Roll Number

आरपीएससी: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रोल नंबर, कब होगा मेन्स एग्जाम

Fri, 02 Oct 2026 07:41 AM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 02 Oct 2026 07:41 AM IST
सार
Register For Event

आरपीएससी एपीओ परिणाम 2026 जारी हो गया है। सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
RPSC APO Result 2026 Out Check Assistant Prosecution Officer Result and Roll Number
असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी यानी एपीओ भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने 1 अक्तूबर 2026 को परिणाम पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इसमें यह पता चलेगा कि उम्मीदवार को अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं। एपीओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2026 को किया गया था।

विज्ञापन

कितने पदों पर भर्ती होगी?

आरपीएससी की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान के गृह विभाग यानी अभियोजन विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी के कुल 371 पद भरे जाएंगे। परीक्षा में सफल होने वाले और निर्धारित मानदंडों के अनुसार योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के साथ आयोग की ओर से जारी कटऑफ और अन्य जरूरी जानकारी भी जरूर देखें।

विज्ञापन

RPSC APO रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Result Preamble and Cutoff Marks (Qualified for Mains) for Asst. Prosecution Officer - 2026” लिंक को खोजें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • पीडीएफ को डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर लें।
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें। कंप्यूटर या लैपटॉप पर Ctrl+F दबाकर रोल नंबर टाइप करने से इसे आसानी से खोजा जा सकता है।
  • अगर पीडीएफ में आपका रोल नंबर मौजूद है, तो इसका मतलब है कि आप भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा के लिए योग्य हैं।

आगे क्या होगा?

जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में मौजूद है, उन्हें मेन्स परीक्षा के अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा। उम्मीदवारों को अब मेन्स परीक्षा से संबंधित आयोग की आगामी सूचना पर नजर रखनी होगी। आरपीएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी तारीख, दिशा-निर्देश और अन्य जरूरी अपडेट जारी करेगा। इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से rpsc.rajasthan.gov.in चेक करते रहें और किसी भी अपडेट को केवल आधिकारिक स्रोत से ही देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed