फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Child Safety Tips During Festivals: What to Do If Your Child Gets Lost in a Crowd

पेरेंटिंग टिप्स: मेले या बाजार में छूट जाए बच्चे का हाथ, घबराएं नहीं; पहले से ही उसे सिखाएं ये सेफ्टी टिप्स

Sat, 17 Oct 2026 12:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:10 PM IST
सार
Register For Event

Child Safety Tips During Festivals: मेले, बाजार या रेलवे स्टेशन पर बच्चे का हाथ छूटने से बचाने के लिए उसे जरूरी सुरक्षा नियम सिखाएं, ताकि वह घबराने के बजाय सही समय पर मदद मांग सके।

विज्ञापन
Child Safety Tips During Festivals: What to Do If Your Child Gets Lost in a Crowd
बच्चे भीड़ में खो जाएं तो क्या करें - फोटो : AI

विस्तार

Child Safety Tips: त्योहार आने वाले हैं, बाजार सजने वाले हैं। ऐसे में मेले की भीड़, बाजार या रेलवे/बस स्टेशन पर बच्चे का हाथ पल भर के लिए छूट जाए, तो माता-पिता की सांसें थम जाती हैं। ऐसे समय में घबराहट स्थिति को और मुश्किल बना सकती है। लेकिन अगर आप बच्चे को पहले ही कुछ आसान सुरक्षा नियम समझा दें, तो वह मदद मांगकर खुद को सुरक्षित रख सकता है।

विज्ञापन

 

  • बच्चे को नाम और फोन नंबर याद कराएं

आप छोटी उम्र से ही बच्चे को अपना पूरा नाम, माता-पिता का नाम, हमेशा चालू रहने वाला मोबाइल नंबर और अपने शहर व मोहल्ले का नाम याद करवाएं। छोटे बच्चों के लिए नंबर याद करना मुश्किल होता है, इसलिए रोजाना खेल-खेल में इसका अभ्यास कराएं। अगर बच्चा बहुत छोटा है, तो उसके कपड़ों या किसी सुरक्षित पहचान-पत्र में अभिभावक का फोन नंबर रखें और बताएं कि इसका इस्तेमाल कब किया जाना है।

विज्ञापन
  • भीड़ में अलग हो जाए तो क्या करें?

बच्चे को समझाएं कि अगर वह कभी माता-पिता, शिक्षक या परिवार के किसी सदस्य से अलग हो जाए, तो घबराकर इधर-उधर न भागे। इसकी जगह वह, वहीं किसी सुरक्षित और भीड़ वाली जगह पर रुककर मदद मांगे। उसे बताएं कि पुलिसकर्मी, सुरक्षा गार्ड, छोटे बच्चों वाले परिवार से मदद ले। सबसे जरूरी वह मदद मांगने वाले किसी अनजान व्यक्ति के साथ अकेले कहीं न जाए और बिना बताए वाहन में न बैठें। आप उसे कहें कि वह मदद मांगने वाले से कहे कि ‘आप इसी जगह मेरे माता-पिता को बुला दो।’

विज्ञापन
विज्ञापन
  • खतरा महसूस हो तो जोर से मदद मांगे

बच्चे को समझाएं कि अगर कोई उसे जबरदस्ती कहीं ले जाने की कोशिश करे या वह किसी व्यक्ति के साथ असुरक्षित महसूस करे, तो मदद के लिए जोर से पुकारे। घर पर ऐसी स्थिति की छोटी-सी प्रेक्टिस भी कराएं, जैसे ‘बचाओ’ या ‘मदद करो’ कहकर आस-पास के लोगों का ध्यान खींचे। इस स्थिति में क्या करना है, इसका अभ्यास अगर आप पहले से कराएंगी, तो वास्तविक परिस्थिति में वह तुरंत प्रतिक्रिया देकर सुरक्षित रह सकेगा।

  • माता-पिता भी रखें इन बातों का ध्यान

सबसे जरूरी बात कि आपको केवल बच्चे के भीड़ में खोने की स्थिति आने का इंतजार नहीं करना है, बल्कि ऐसी स्थिति बने ही नहीं इसकी भी तैयारी करनी है। उसे सिखाएं की अकेले कहीं नहीं जाना है, हमेशा अपनों का हाथ पकड़कर चलना है, किसी अनजान के हाथ से कुछ नहीं लेना है, कोई पास बुलाने का इशारा करता है, तो माता-पिता को तुरंत बताना है आदि। याद रखें माता-पिता की थोड़ी-सी तैयारी और बच्चे की छोटी-सी समझ मुश्किल समय में बहुत काम आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed