फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   complication in pregnancy Linked to Long-Term Cardiometabolic and Kidney Risks

सावधान: प्रेग्नेंसी की छोटी-छोटी दिक्कतें भी भविष्य में बन सकती हैं गंभीर बीमारियों की वजह, डॉक्टरों का अलर्ट

Fri, 09 Oct 2026 02:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Oct 2026 02:14 PM IST
सार
Register For Event

Pregnancy Complications: गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, प्री-एक्लेम्पसिया और पोस्टनैटल डिप्रेशन जैसी जटिलताएं आगे चलकर हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और क्रॉनिक किडनी डिजीज के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। ब्रिटेन में 14 लाख से ज्यादा महिलाओं पर हुए अध्ययन में विशेषज्ञों ने ये अलर्ट किया है।

विज्ञापन
complication in pregnancy Linked to Long-Term Cardiometabolic and Kidney Risks
प्रेग्नेंसी में रखें सेहत का ध्यान - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत चरण होता है, हालांकि ये नौ महीने अपने साथ सेहत से संबंधित कई चुनौतियां भी लेकर आते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं में पहली बार ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या का भी निदान होता है, वहीं प्रसव के बाद मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं जैसे प्रसवोत्तर डिप्रेशन के मामले जटिलताओं को और भी बढ़ाने वाले हो सकते है।

विज्ञापन


प्रसव के बाद अक्सर महिला का ध्यान अपने बच्चे और रोजमर्रा की जिंदगी में लौटने पर होता है। लेकिन एक नए अध्ययन ने महिलाओं की सेहत को लेकर एक ऐसी बात सामने रखी है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। गर्भावस्था के दौरान हुई कुछ परेशानियां सिर्फ उस समय तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि आने वाले वर्षों में बड़ी बीमारियों को भी बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन में 14 लाख से ज्यादा महिलाओं पर हुए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने गर्भावस्था के दौरान होने वाली अलग-अलग समस्याओं और बाद के वर्षों में सामने आने वाली बीमारियों के बीच लिंक को समझने की कोशिश की। आइए जानते हैं कि इसमें किन खतरों को लेकर अलर्ट किया गया है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

complication in pregnancy Linked to Long-Term Cardiometabolic and Kidney Risks
प्रेग्नेंसी की दिक्कतों से भविष्य में खतरा - फोटो : Adobe Stock

गर्भावस्था के दौरान होने वाली दिक्कतों के खतरे

ब्रिटेन में हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी जटिलता हुई थी, उनमें आने वाले वर्षों में दिल, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा पाया गया।
 

  • अध्ययन में पाया गया कि गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और बच्चे के जन्म के बाद होने वाला डिप्रेशन पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। 
  • ये सभी स्थितियां आगे चलक चार प्रमुख बीमारियों- हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और क्रॉनिक किडनी डिजीज का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती हैं। 


बीएमजे मेडिसिन में प्रकाशित इस रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने बताया कि सबसे ज्यादा चिंता गर्भावस्था के दौरान होने वाली डायबिटीज को लेकर है। अध्ययन में ऐसी महिलाओं में आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज की दर करीब सात गुना ज्यादा पाई गई। 

गर्भावस्था में हाई ब्लड प्रेशर और प्री-एक्लेम्पसिया भी बाद के स्वास्थ्य जोखिमों का कारण पाए गए। समय से पहले बच्चे का जन्म, गर्भपात, मृत बच्चे का जन्म और डिलीवरी से जुड़ी कुछ दूसरी परेशानियां भी भविष्य की सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली पाई गई हैं।

complication in pregnancy Linked to Long-Term Cardiometabolic and Kidney Risks
गर्भावस्था में डायबिटीज - फोटो : Freepik.com

प्रसव के दौरान होने वाली दिक्कतें भी खतरनाक

किंग्स कॉलेज लंदन समेत कई संस्थान के शोधकर्ताओं ने मिलकर ये अध्ययन किया। इसमें पाया गया समय से पहले बच्चे का जन्म या गर्भपात, बच्चे को पोषण और ऑक्सीजन देने वाली प्लेसेंटा का जन्म से पहले ही गर्भाशय की अंदरूनी दीवार से अलग हो जाना (प्लेसेंटल एब्रप्शन) और बच्चे का अपनी गर्भावस्था की उम्र के हिसाब से बहुत छोटा या बहुत बड़ा होना भी आगे चलकर भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ाने वाला हो सकता है।
 

  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर होना आपको हाइपरटेंशन का मरीज बनाने वाली हो सकती है। इससे भविष्य में हाई ब्लड प्रेशर होने की दर तीन गुना से ज्यादा थी।
  • क्रॉनिक किडनी डिजीज की दर भी करीब दोगुनी थी। इसके अलावा हृदय रोग और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ा हुआ पाया गया।
  • इसी तरह, बच्चे के जन्म के बाद होने वाला डिप्रेशन भी आगे की सेहत के लिए खतरनाक पाया गया है।

complication in pregnancy Linked to Long-Term Cardiometabolic and Kidney Risks
गर्भावस्था के दौरान सेहत को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Amarujala.com/Ai

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन के प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के एक बड़े डेटाबेस का इस्तेमाल किया। इसमें उन महिलाओं की जानकारी देखी गई जो वर्ष 2000 से 2022 के बीच गर्भवती हुई थीं। शोधकर्ताओं ने ऐसी 14 लाख से ज्यादा महिलाओं की जानकारी का अध्ययन किया।

इनमें वे महिलाएं भी शामिल थीं जिन्हें गर्भावस्था के दौरान कोई जटिलता नहीं हुई थी। महिलाओं की औसतन चार साल तक निगरानी की गई।
 

  • शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान होने वाली दिक्कतों और बाद की बीमारी के संबंधों के पीछे शरीर में होने वाली असली प्रक्रिया को समझने के लिए अभी और शोध की जरूरत है। 
  • शोधकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अध्ययन का मतलब यह नहीं है कि गर्भावस्था की कोई जटिलता सीधे बाद में होने वाली बीमारी का कारण बनती ही है।
  • ऐसी जटिलताएं महिला के शरीर में पहले से मौजूद या भविष्य में बीमारी का खतरा बढ़ाने वाली स्थितियों का संकेत हो सकती हैं।




--------------
स्रोत: 
Pregnancy complications and risk of cardiometabolic-renal conditions in 1.4 million women in England: longitudinal study


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed