{"_id":"5dd28dda8ebc3e549b506c75","slug":"know-how-to-make-beetroot-rice-at-home-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मात्र 10 मिनट में बनाएं 'बीटरूट राइस' और खाएं हेल्दी, जानें बनाने की विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
मात्र 10 मिनट में बनाएं 'बीटरूट राइस' और खाएं हेल्दी, जानें बनाने की विधि
Sun, 26 Apr 2020 09:25 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया था। जिसे अब बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। ऐसे में पूरा परिवार घर में रहने को मजबूर है। इसके साथ ही गृहणियों के लिए सबसे बड़ी समस्या है कि रोज क्या बनाएं जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हो। साथ ही कभी जब आप खाना बनाकर थक गईं तो इस बीटरूट राइस को फटाफट 10 से 15 मिनट के अंदर बना सकती हैं। दूसरी सबसे खास बात है कि इसे बचे हुए चावलों से भी बनाया जा सकता है। अगर दोपहर के बने चावल बच गए हैं तो इनको बीटरूट राइस के रूप में बनाकर शाम का हेल्दी नाश्ता बच्चों के लिए बना सकती हैं। तो आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने की सरल विधि।
विज्ञापन
Trending Videos
सामग्री
- चुकंदर
- शिमला मिर्च
- चावल
- हरा धनिया
- जीरा
- सरसो तेल
- तेजपत्ता
- गर्म मसाला
- प्याज
- इलाइची
- काली मिर्च
- खड़ी लाल मिर्च
- नमक
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटरूट राइस बनाने की विधि
- एक पैन में दो चम्मच तेल गर्म कर लें। अब इसमें खड़ी मिर्च, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता और प्याज डालकर भूनें।
- दूसरे गैस पर कुकर चढ़ाएं और दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें। कुकर में सबसे पहले बना हुआ तड़का डालें।
- अब घिसा हुआ चुकंदर और शिमला मिर्च डाल दें और पकाएं।
- अब चावल डालकर मिक्सचर में मिलाएं। अब स्वादानुसार नमक मिलाकर पानी डालें और कुकर बंद कर दें।
- दो सीटी होने के बाद गैस बंद कर दें। अब बीटरूट राइस तैयार है। इसे धनिया के साथ गार्निश करें।