फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Raksha Bandhan 2026 Checklist: Puja Items, Gifts and Shopping List Complete Preparation Guide for Rakhi

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन की तैयारी में कुछ न छूट जाए! राखी से मिठाई तक पूरी चेकलिस्ट यहां देखें

Fri, 21 Aug 2026 01:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 21 Aug 2026 01:07 PM IST
सार
Register For Event

Rakhi Checklist 2026: सुबह घर की पूजा और अन्य तैयारियां पूरी करने के बाद राखी की थाली तैयार रखें। परिवार के साथ मिलकर राखी समारोह करें, मिठाई खिलाएं और तोहफे दें। त्योहार का असली मकसद परिवार के साथ खुशी और अपनापन बांटना है, इसलिए तैयारियों के बीच साथ में समय बिताना न भूलें।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 Checklist: Puja Items, Gifts and Shopping List Complete Preparation Guide for Rakhi
रक्षाबंधन की तैयारियों की लिस्ट - फोटो : AI

विस्तार

Raksha Bandhan Shopping List: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और विश्वास का त्योहार है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देते हुए उपहार देता है। त्योहार की तैयारियां समय पर शुरू कर दी जाएं तो आखिरी समय की भागदौड़ से बचा जा सकता है। राखी, मिठाई, पूजा की थाली, भाई-बहन के कपड़े और गिफ्ट जैसी छोटी-बड़ी चीजों की पहले से तैयारी करने से त्योहार का दिन ज्यादा सुकून और खुशी के साथ बिताया जा सकता है।

विज्ञापन


अगर घर पर मेहमान आने वाले हैं, तो साफ-सफाई और खाने-पीने की व्यवस्था भी पहले से तय करना बेहतर रहेगा। वहीं, बाहर से मिठाई या गिफ्ट खरीदने वालों को खरीदारी की सूची बनाकर चलना चाहिए। पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक और मिठाई जैसी जरूरी चीजें पहले ही रख लें। इस बार रक्षाबंधन पर कुछ भी भूल न जाएं, इसलिए यहां देखें रक्षाबंधन की तैयारियों की पूरी चेकलिस्ट, जिसे आप आसानी से स्टेप बाय स्टेर अपना सकते हैं।

विज्ञापन


रक्षाबंधन की पूरी तैयारी चेकलिस्ट


1. राखी पहले खरीद लें

सबसे जरूरी चीज राखी है। भाई की पसंद के हिसाब से पारंपरिक, डिजाइनर, रुद्राक्ष, कार्टून या पर्सनलाइज्ड राखी चुनी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • भाई के लिए राखी

  • बच्चों के लिए अलग राखी

  • अतिरिक्त राखी, अगर जरूरत हो

  • राखी सुरक्षित जगह रखें


2. पूजा की थाली तैयार करें

राखी बांधने से पहले पूजा की थाली सजाने की तैयारी कर लें। थाली में रखें,

  • रोली या कुमकुम

  • अक्षत (चावल)

  • दीपक

  • घी या तेल

  • रुई की बाती

  • मिठाई

  • फूल

  • पानी के लिए छोटा पात्र

थाली को चाहें तो फूलों, रंगोली या सजावटी चीजों से सजा सकते हैं।


3. भाई के लिए गिफ्ट खरीदें

राखी के साथ भाई को उसकी पसंद का गिफ्ट देना त्योहार को और खास बना सकता है। भाई के लिए गिफ्ट के कई विकल्प हैं, जैसे -

  • वाॅलेट
  • घड़ी
  • परफ्यूम
  • शर्ट/ टी-शर्ट
  • ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स
  • बुक
  • गैजेट या एक्सेसरीज
  • पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

अगर आनलाइन खरीदारी कर रहे हैं तो डिलीवरी डेट पहले जरूर चेक करें। 


4. बहन के लिए भी गिफ्ट तैयार रखें

रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का दिन नहीं है। भाई भी बहन को तोहफा देकर अपना प्यार जाहिर कर सकता है। आप बजट के हिसाब से,

  • ज्वेलरी
  • हैंडबैग
  • साड़ी या कुर्ती
  • ब्यूटी प्रोडक्ट्स
  • बुक
  • गिफ्ट कार्ड
  • पर्सनलाइज्ड गिफ्ट जैसे विकल्प चुन सकते हैं।


5. मिठाई और स्नैक्स

राखी के दिन मिठाई का खास महत्व रहता है। पहले से तय करें,

  • कौन-सी मिठाई लेनी है

  • कितनी मात्रा चाहिए

  • घर पर बनानी है या बाहर से लानी है

  • मेहमानों के लिए स्नैक्स

  • चाय/कॉफी/शरबत आदि

घर में किसी को खास डाइट बदलाव हो तो उसके अनुसार विकल्प रखें।


6. कपड़ों की तैयारी


त्योहार के दिन पहनने वाले कपड़े पहले निकालकर रखें। इससे त्योहार वाले दिन तैयार होने में समय बचेगा।

  • भाई के कपड़े
  • बहन की ड्रेस
  • बच्चों के कपड़े
  • मैचिंग एक्सेसरीज 
  • फुटवियर


7. घर की साफ-सफाई

अगर घर पर रक्षाबंधन मनाने वाले हैं तो एक-दो दिन पहले बेसिक क्लीनिंग कर लें। खासकर,

  • पूजा वाली जगह
  • लिविंग रूम
  • डायनिंग एरिया
  • गेस्ट रूम 
  • बाथरूम 

सजावट के लिए फूल, लाइट और अन्य सजावट चीजें भी पहले से तैयार रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed