फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Working parents should definitely take these steps before hiring a nanny or babysitter for their child

पेरेंटिंग टिप्स: बच्चे की देखभाल के लिए नैनी रखने के बाद न हो पछतावा, वर्किंग पैरेंट्स रखें इन बातों का ध्यान

Sat, 24 Oct 2026 03:29 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 24 Oct 2026 03:29 PM IST
सार
Register For Event

Working Parents Tips: आजकल नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना वर्किंग पैरेंट्स के लिए आसान नहीं होता। खासकर तब, जब घर पर बच्चे की देखभाल करने के लिए कोई दूसरा सदस्य मौजूद न हो।

विज्ञापन
Working parents should definitely take these steps before hiring a nanny or babysitter for their child
वर्किंग पैरेंट्स और बेबी केयर टिप्स - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Nanny Hiring Tips for Working Parents: आज के दौर में संयुक्त परिवार के बजाय एकल परिवार (न्यूक्लियर फैमिली) का चलन बढ़ गया है। इन परिवारों में भी अगर पति-पत्नी दोनों नौकरी पेशा हैं तो उनके आगे बच्चों की देखभाल करना एक बड़ी समस्या है। इस तरह के दंपतियों के लिए बेबीसिटर या नैनी का सहारा लेना सबसे व्यावहारिक विकल्प माना जाता है, लेकिन सही चुनाव के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। जिससे बच्चे की बेहतर परवरिश हो सके, क्योंकि आपका मासूम बच्चा किसी कच्ची मिट्टी की तरह होता है। बचपन से उसे जिस तरह ढाला जाएगा वह वैसा ही आगे चलकर बनेगा। इसलिए नैनी के चुनाव से पहले इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन

 

नैनी का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन जरूरी
आप अपने बच्चे को जिन हाथों में सौंप रहे हैं, उस नैनी का पुलिस सत्यापन जरूर जांच लें। क्योंकि नैनी सिर्फ बच्चे की देखभाल नहीं करती बल्कि उसे भावनात्मक रूप से भी संभालती है। इसलिए उसका पहचान पत्र, पिछला रिकॉर्ड, पता आदि की भी जानकारी भी आपके पास हो।

विज्ञापन


पूर्व अनुभव व आपातकालीन स्थिति से निपटने की समझ
जिस नैनी को आप चुन रहे हैं उसके पास बच्चों को संभालने का पूर्व अनुभव भी हो। साथ ही आपातकालीन स्थिति में उस समस्या से निपटने की उसकी समझ को भी जानना चाहिए। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन



नैनी का व्यवहार और धैर्य जरूर परखें
बच्चे का स्वभाव बड़ा जिद्दी प्रवृत्ति का होता है। ऐसे में कई बार उनके माता-पिता तक उनके व्यवहार से तंग आ जाते हैं। इसलिए नैनी का बच्चे के साथ उनका बर्ताव संवेदनशील, धैर्यवान और स्नेहपूर्ण हो। सही नैनी के चुनाव के लिए इस बात की परख भी आपको करनी चाहिए।


पिछली नौकरी वाली जगह से नैनी की पड़ताल
नैनी के चुनाव में बिल्कुल जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी में आपकी चूक आपके मासूम के जीवन पर गलत असर डाल सकती है। इसके लिए आपको नैनी की पिछली नौकरी वाली जगह भी पड़ताल करनी चाहिए। इसके बाद ही फैसला लें।


पेरेंटिंग टिप्स: बच्चे के बेहतर विकास में मदद करेंगे स्मार्ट और मॉडर्न पेरेंटिंग के ये असरदार तरीके



नैनी रखने से पहले जरूर लें ट्रायल पीरियड
नैनी या बेबीसिटर को काम पर रखने के बाद तुरंत उस पर पूरी तरह निर्भर होने के बजाय कुछ समय तक उसके काम और व्यवहार पर नजर रखना जरूरी है। इस दौरान देखें कि वह बच्चे की जरूरतों को कितनी अच्छी तरह समझती है, उसके साथ कैसा व्यवहार करती है और अपनी जिम्मेदारियां कितनी सावधानी से निभाती है।


नैनी को बताएं बच्चे की देखभाल से जुड़े जरूरी नियम
नैनी को काम पर रखने के बाद कई बार जिम्मेदारियों को लेकर गलतफहमी हो सकती है। ऐसे में वह किसी काम को करने से यह कहकर मना कर सकती है कि उसे इसके बारे में पहले नहीं बताया गया था। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप शुरुआत में ही उसके काम और जिम्मेदारियों की एक स्पष्ट सूची तैयार कर लें।
 

पेरेंटिंग टिप्स: बच्चों को हर बात पर खाने की चीज का लालच देना पड़ सकता है भारी, हो जाएं सावधान


पेरेंटिंग टिप्स: बच्चे का स्क्रीन टाइम करना है कम? सबसे पहले माता-पिता बदलें अपनी ये आदतें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed