Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a8910ca4f999ec33304a323","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Register For Event
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:56 PM, 22-Aug-2026
Bihar: नेपाल से छोड़ा गया पानी, गंडक ने पार किया खतरे का निशान; 3 सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर, हाई अलर्ट जारी
Bihar News: नेपाल स्थित बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के वैशाली में गंडक नदी उफान पर है। लालगंज में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है और करीब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी करते हुए तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी है। और पढ़ें02:04 PM, 22-Aug-2026
Bihar: संध्या आरती के बीच शक्तिपीठ मां चंडिका के गर्भगृह में घुसा गंगा का पानी, प्रवेश द्वार पर बाढ़ की दस्तक
Bihar News: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से मुंगेर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार शाम संध्या आरती के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान के गर्भगृह में गंगा का पानी प्रवेश कर गया। मंदिर के निचले हिस्से और मुख्य प्रवेश द्वार तक पानी पहुंचने से श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
12:58 PM, 22-Aug-2026
Bihar: समस्तीपुर में जमीन विवाद का खौफनाक अंजाम, एसिड हमले में झुलसे युवक ने 23 दिन बाद तोड़ा दम
Bihar News: समस्तीपुर के मालीनगर गांव में 29 जुलाई को जमीन विवाद के दौरान हुए एसिड हमले में गंभीर रूप से झुलसे प्रवीण नारायण की 23 दिन बाद डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले में चार लोग घायल हुए थे। मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है। और पढ़ें12:57 PM, 22-Aug-2026
Bihar: पटना में फिर बड़ा हंगामा, असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों के लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस से झड़प
Protest in Patna : पटना में लोकभवन मार्च के दौरान फिर पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प की नौबत आ गई। असिस्टेंट प्रोफेसर के अभ्यर्थियों के लोकभवन मार्च के दौरान बेली रोड पर जमकर हंगामा हुआ। भारी जाम लग गया। और पढ़ें12:02 PM, 22-Aug-2026
Bihar: NH-22 पर हाइवा और बाइकों की भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम
Bihar News: मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र में NH-22 पर तेज रफ्तार हाइवा और दो बाइकों की टक्कर में 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। और पढ़ें10:51 AM, 22-Aug-2026
Bihar: घर के दरवाजे पर सफाई कर रहा था शख्स, पट्टीदार ने चढ़कर मारी गोली; हाथ में लगी बुलेट, गांव में सनसनी
Bihar News: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में घर के दरवाजे पर सफाई कर रहे 48 वर्षीय नागेश्वर ठाकुर को उनके पट्टीदार ने गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:37 AM, 22-Aug-2026
Bihar News: अनियंत्रित बस ने पांच की जान ली, पांच गंभीर; हाइवे किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे, तभी आ गई मौत
Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठिहार समारोह में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।और पढ़ें
09:24 AM, 22-Aug-2026
Bihar: पूजा का प्रसाद खाते ही 30 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप; बच्चे-बुजुर्ग अस्पताल मे भर्ती
Bihar News: समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के परड़ी गांव में सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने के कुछ देर बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों और वयस्कों समेत कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। मरीजों को बिथान सीएचसी समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें09:04 AM, 22-Aug-2026
Bihar: वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदी 8वीं की छात्रा, लोको पायलट की तत्परता से बची जान; मोबाइल को लेकर थी नाराज
Bihar News: बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर मोबाइल देखने से मना किए जाने से नाराज आठवीं कक्षा की छात्रा ने वंदे भारत ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। लोको पायलट की तत्परता से ट्रेन समय रहते रोक दी गई और छात्रा की जान बच गई। और पढ़ें08:51 AM, 22-Aug-2026