फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 4 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:53 PM, 04-Sep-2026

दुष्कर्मी शिक्षक पर एक्शन: बक्सर छात्रा कांड का एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रधानाध्यापक पहले ही जा चुका था जेल

बक्सर में नाबालिग छात्राओं से कथित दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रधानाध्यापक पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपित शिक्षक अभी फरार है। और पढ़ें
10:32 PM, 04-Sep-2026

बिहार: कौन हैं शिक्षिका वंदना? जो बाढ़ के बीच तैयार कर रहीं 'फ्लड फाइटर', पहल बन रही सुरक्षा कवच

बिहार के कटिहार में बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच प्राथमिक विद्यालय हासिमपुर बालक की शिक्षिका वंदना बच्चों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दे रही हैं। छात्र-छात्राओं को डूबते व्यक्ति को बचाने से लेकर प्राथमिक उपचार तक का हुनर सिखाया जा रहा है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:17 PM, 04-Sep-2026

बिहार: यहां अब नाव से तय हो रही स्कूल की राह, रोज सैकड़ों बच्चे जान जोखिम में डालकर इस तरह पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार के बरारी प्रखंड में बाढ़ के कारण उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगढ़ चारों तरफ से पानी से घिर गया है। स्कूल पहुंचने के लिए करीब 100 से 200 बच्चे रोजाना नाव का सहारा ले रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। और पढ़ें
10:11 PM, 04-Sep-2026

पटना: कृष्ण बनकर सजा था पांच साल का आर्यन, माला का मोती गले में फंसा और चली गई जान

रोहतास के कोचस प्रखंड में जन्माष्टमी पर कृष्ण का बाल स्वरूप धारण करना पांच वर्षीय आर्यन कुमार को भारी पड़ गया। गले में पहनी मोतियों की माला का एक मोती फंसने से उसकी सांस रुक गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। और पढ़ें
09:14 PM, 04-Sep-2026

बिहार: खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाया, बदली स्कूल की तस्वीर; अब शिक्षिका गुड्डी कुमारी को मिलेगा ये बड़ा सम्मान

गयाजी के डोभी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बेहराडीह की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समर्पण के लिए राजकीय शिक्षा सम्मान-2026 के लिए चुना गया है। शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को पटना में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। और पढ़ें
08:35 PM, 04-Sep-2026

आईपीएस अफसरों का तबादला: AK47 फायरिंग मामले में हटे पूरण झा को अहम जिम्मा; जन्माष्टमी पर कई तबादले

Bihar IPS Transfer Posting: जन्माष्टमी की छुट्टी के दिन बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। पिछले दिनों आंदोलनकारियों पर पुलिसकर्मी की ओर से एके-47 से फायरिंग मामले में हटाए गए पूरण झा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:16 PM, 04-Sep-2026

बिहार: झारखंड की बारिश का यहां दिखा असर, पेमार नदी उफान पर; बच्चों की पढ़ाई प्रभावित गांवों का संपर्क भी टूटा

झारखंड में लगातार बारिश के बाद गया के मानपुर प्रखंड में पेमार नदी उफान पर है। नदी का पानी सड़कों पर बहने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है, जबकि स्कूली बच्चों की पढ़ाई और किसानों की धान की फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। और पढ़ें
08:07 PM, 04-Sep-2026

बिहार: चोरी कर वाहनों को कबाड़ में खपा देता था यह गिरोह, अब सरगना समेत तीन गिरफ्तार; बाइक व पुर्जे बरामद

औरंगाबाद के दाउदनगर में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइक और उसके कटे हुए पार्ट-पुर्जे बरामद किए हैं। और पढ़ें
07:35 PM, 04-Sep-2026

बिहार: स्वतंत्र भारद्वाज पर चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, बोले-‘मेरे नाम का गलत इस्तेमाल हुआ, कार्रवाई हो’

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी-आरवी प्रमुख चिराग पासवान ने वायरल वीडियो विवाद पर कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने और नाबालिग निशु आजाद व उसके परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। और पढ़ें
07:20 PM, 04-Sep-2026

बिहार में किसान की हत्या: पांच नकाबपोश बदमाशों ने सिर में मारी गोली, तीन महीने पहले पिता की भी हुई थी हत्या

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव से सटे बहियार में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घास लेकर लौट रहे किसान मंटू यादव (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, पांच नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेरकर दो गोलियां मारी।  पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed