फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 10 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:47 PM, 10-Sep-2026

बिहार: ट्रेन में पुलिस अभिरक्षा से कैदी को छुड़ाने की कोशिश; 8-10 लोगों ने पुलिस पर बोला हमला

Bihar News: भागलपुर के पीरपैंती स्टेशन पर पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे आरोपी को छुड़ाने के लिए 8-10 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया। आरोपी भाग निकला, लेकिन करीब दो घंटे में पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया। और पढ़ें
10:43 PM, 10-Sep-2026

बिहार: बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे तेजस्वी की बोट बीच नदी में हुई पंक्चर, निजी नाव से किया दौरा; खड़े किए सवाल

बिहार में बाढ़ के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दौरे के दौरान प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए। राघोपुर के तेरसिया में तेजस्वी को मुहैया कराई गई एसडीआरएफ की सरकारी बोट की हवा बीच नदी में निकल गई। इसके बाद उन्हें निजी नाव का सहारा लेना पड़ा। और पढ़ें
विज्ञापन
08:43 PM, 10-Sep-2026

बिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के गहरे पानी में समाए पांच लोग, पांचों की हुई मौत; चार एक ही परिवार के निकले

भागलपुर के कोयली खुटहा गांव में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में अन्य लोग भी पानी में उतरे और हादसे का शिकार हो गए। और पढ़ें
08:35 PM, 10-Sep-2026

बिहार में बाढ़ का कहर: 14 जिलों के 43.64 लाख लोग प्रभावित, 951 सामुदायिक किचन में मिल रहा भोजन

बिहार में गंगा, पुनपुन समेत कई नदियों का जलस्तर को घट रहा है। लेकिन, खतरा बढ़ने लगा है। लोग परेशान हैं। बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इधर, सरकार का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।

और पढ़ें
05:21 PM, 10-Sep-2026

गोपालगंज: तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को रौंदा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत; फीस जमा करने जा रहे थे दोनों

गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों बच्चों की स्कूल फीस जमा करने गोपालगंज शहर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। और पढ़ें
04:59 PM, 10-Sep-2026

दरभंगा: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं; महावीर सहनी सहित 10 लोग हुए गिरफ्तार

दरभंगा के रैयाम थाना क्षेत्र में शराब तस्कर महावीर सहनी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं और गिरफ्तार तस्कर को भी छुड़ा लिया गया। बाद में पुलिस ने महावीर सहनी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:08 PM, 10-Sep-2026

मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक: 20 से अधिक लोगों को काटा, एंटी-रेबीज इंजेक्शन खत्म होने से कई लौटे

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में दो आवारा कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 14 लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन इंजेक्शन खत्म होने से कुछ घायलों को बिना टीका लगाए लौटना पड़ा। और पढ़ें
03:43 PM, 10-Sep-2026

दरभंगा: मरीज के परिजन ने पीजी डॉक्टर पर बेल्ट से किया हमला, सिर फोड़ा; विरोध में आधे घंटे ठप रही इमरजेंसी

दरभंगा डीएमसीएच में मरीज के परिजन ने ड्यूटी पर तैनात पीजी डॉक्टर डॉ. आशुतोष कुमार पर बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी सेवा ठप रखी। और पढ़ें
12:39 PM, 10-Sep-2026

बिहार: वैशाली में भरभराकर गिरा पुल का लॉन्चर, मची चीख-पुकार, छह कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे एनएच-139डब्ल्यू फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल का भारी लॉन्चर अचानक गिर गया। हादसे में छह कर्मचारी घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है और उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। और पढ़ें
11:38 AM, 10-Sep-2026

बिहार न्यूज: गार्ड की हत्या कर शव फेंका, बेला इंडस्ट्रियल एरिया में झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव

मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में खाद और सीमेंट गोदाम के पीछे 58 वर्षीय सुरक्षा गार्ड शिवनारायण भगत का शव अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में मिला। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या के एंगल से जांच कर रही है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed