Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6aa9ff47d6460f0adf014985","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Register For Event
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:58 PM, 16-Sep-2026
बिहार न्यूज: क्रिप्टो निवेश का झांसा, वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी; दरभंगा में आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा में क्रिप्टो करेंसी में निवेश, नौकरी और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 86.35 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने शुभम कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया है। उसके दो बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन और देश के विभिन्न राज्यों से 10 साइबर ठगी की शिकायतें सामने आई हैं। और पढ़ें10:43 PM, 16-Sep-2026
बिहार न्यूज: ऑडिट रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, बरौनी सुधा डेयरी के पूर्व एमडी-चेयरमैन पर दर्ज हुई FIR
बेगूसराय की बरौनी सुधा डेयरी में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर पूर्व प्रभारी एमडी रविंद्र प्रसाद और वर्तमान चेयरमैन विजय शंकर सिंह के खिलाफ फुलवड़िया थाने में केस दर्ज हुआ है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:26 PM, 16-Sep-2026
मीडिया पर हमले से उबल रहा गुस्सा: सरकार की चुप्पी देख हर दल के लोग पत्रकारों के पक्ष में उतरे, कैंडल मार्च
Bihar News : पत्रकारों से मारपीट को लेकर अब आम जनमानस के अंदर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रोज धरना-प्रदर्शन हो रहा है। कैंडल मार्च का सिलसिला भी चल रहा है। इसी कड़ी में बेगूसराय में पत्रकारों के कैंडल मार्च में भाजपा सहित सभी दलों के लोग सड़क पर उतर आए। और पढ़ें08:57 PM, 16-Sep-2026
बिहार: एक सप्ताह में तीन महिलाओं के शव बरामद, ‘प्रीति’ टैटू ने बढ़ाया रहस्य; जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय में एक सप्ताह से अधिक समय में तीन अज्ञात महिलाओं के शव मिलने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को लाखो थाना क्षेत्र में झाड़ियों से करीब 28-30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। महिला के हाथ पर ‘प्रीति’ नाम का टैटू मिला है। और पढ़ें08:51 PM, 16-Sep-2026
बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका
Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 के ऑनलाइन फॉर्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। स्कूल अब 30 सितंबर तक पात्र विद्यार्थियों की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।और पढ़ें
08:33 PM, 16-Sep-2026
दरभंगा: यहां मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑर्केस्ट्रा से 50 नाबालिग लड़कियां हिरासत में ली गईं
मधुबनी में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानवाधिकार आयोग, चाइल्डलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई ऑर्केस्ट्रा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 50 से 60 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया, जबकि कई संचालकों समेत दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:04 PM, 16-Sep-2026
बिहार: जानिए ऑनलाइन पिंडदान पैकेज पर क्यों भड़का पंडा समाज? बोला- यह पर्यटन नहीं, मोक्ष और आस्था का विषय
पितृपक्ष मेला-2026 के लिए बिहार पर्यटन विभाग द्वारा जारी ऑनलाइन ई-पिंडदान और विशेष पर्यटन पैकेज का गयाजी के पंडा समाज ने कड़ा विरोध किया है। विष्णुपद मंदिर परिसर में आयोजित वार्ता में पंडा समाज ने कहा कि पिंडदान कोई पर्यटन गतिविधि नहीं, बल्कि सनातन आस्था और मोक्ष से जुड़ा धार्मिक अनुष्ठान है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से पूरा नहीं किया जा सकता। और पढ़ें07:57 PM, 16-Sep-2026
मेघालय: 'यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में होंगे शामिल', किर्मेन श्याला का बड़ा दावा, अमित शाह ने क्या भरोसा दिया?
मेघालय में यूडीपी के आठ विधायकों के भाजपा में जाने का दावा सामने आया है। विधायक किर्मेन श्याला के अनुसार अमित शाह ने कोयला खनन, खासी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने और अन्य स्थानीय मुद्दों पर 2028 से पहले कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि भाजपा की राज्य इकाई ने अभी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। क्या आठ विधायकों के पाला बदलने से मेघालय की राजनीति बदल जाएगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
और पढ़ें07:50 PM, 16-Sep-2026
सेंसर बोर्ड: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में बिहार से दो हस्तियां; पंकज त्रिपाठी के साथ यह चर्चित नाम
बिहार के दो हस्तियों को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। इनमें एक हैं वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम और दूसरे हैं जाने माने बॉलीवुड फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी। 'अमर उजाला' से बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार विनोद अनुपम ने इस बड़ी जिम्मेदारी पर क्या कहा? आइये जानते हैं... और पढ़ें07:41 PM, 16-Sep-2026