फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:01 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 22 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:44 PM, 22-Sep-2026

बिहार: सॉस फैक्ट्री में छापा, खतरनाक केमिकल और गंदगी देख अफसर हैरान; प्रशासन ने किया सील

रोहतास के डेहरी ऑन सोन में प्रशासन ने लायन सवेरा सॉस फैक्ट्री पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। जांच के लिए सॉस के नमूने लिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, फैक्ट्री में गंदगी और कथित खतरनाक केमिकल मिले, जबकि लाइसेंस में चिली सॉस बनाने की अनुमति नहीं थी।
  और पढ़ें
10:32 PM, 22-Sep-2026

आधार और फिंगरप्रिंट से साइबर ठगी का खेल: अररिया में छापेमारी, 6 गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप समेत सामान बरामद

अररिया में महलगांव पुलिस ने आधार नंबर और फिंगरप्रिंट के कथित दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल, लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर और कार समेत कई उपकरण बरामद किए हैं।
  और पढ़ें
विज्ञापन
10:08 PM, 22-Sep-2026

बिहार: फैक्ट्री मालिक की पिटाई से मौत! शव सड़क पर रखकर परिजनों का हंगामा; पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरपुर में फैक्ट्री कर्मचारी अशोक सहनी की मौत के बाद परिजनों ने मालिक पर पिटाई का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर जाम किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
  और पढ़ें
09:06 PM, 22-Sep-2026

बिहार: पुलिस लाइन के बगल में युवक की बेरहमी से हत्या, मोबाइल लूट का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला

छपरा के हवाई अड्डा परिसर में पुलिस लाइन के पास सोमवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मोबाइल लूट के विरोध में वारदात की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
  और पढ़ें
08:53 PM, 22-Sep-2026

बिहार: जमुई कांड पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त, बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, बख्शे नहीं जाएंगे

जमुई की घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
  और पढ़ें
08:33 PM, 22-Sep-2026

बिहार: मंत्री रामकृपाल, प्रमोद और निशांत ने क्या मैसेज दिया, अस्पतालों की आदत बदलने का भरोसा किसने दिलाया?

दिवंगत पत्रकार जैनेंद्र ज्योति की छठी पुण्यतिथि पर पहुंचे बिहार सरकार ने तीन मंत्रियों ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की। तीनों मंत्रियों ने कोरोना काल में रक्तदान और समाजसेवा से जीवन की आहुति देने वाले जैनेंद्र प्रेरक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:29 PM, 22-Sep-2026

बिहार: नहर किनारे बैठे युवक की हत्या, सीने में मारी गोली; वारदात के बाद गांव में सनसनी

भोजपुर के नीमा गांव में सोमवार शाम नहर किनारे बैठे 22 वर्षीय बीए छात्र शत्रुघ्न कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, दो युवकों से कहासुनी के बाद उसे सीने में गोली मारी गई। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
  और पढ़ें
08:10 PM, 22-Sep-2026

जमुई कांड के बाद चर्चा में आईं एडीजी कौन?: क्या है उनका पूरा नाम, सीआरपीएफ से बिहार गृह विभाग तक ऐसा रहा सफर

Jamui Viral Video Case: जमुई में छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई चर्चा में है। इसी मामले के बीच बिहार की एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के. सुहिता अनुपम भी सुर्खियों में हैं। करीब तीन दशक के करियर में वह कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं।
  और पढ़ें
07:58 PM, 22-Sep-2026

बिहार: पुनौरा धाम प्रोजेक्ट पर सियासी घमासान, आनंद मोहन ने लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने पुनौरा धाम की विकास योजनाओं में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द साक्ष्यों के साथ इसका खुलासा करेंगे। साथ ही रीगा चीनी मिल, पुल और रेल परियोजनाओं के साथ क्षेत्र में सुखाड़ और भूजल संकट का मुद्दा भी उठाया।
  और पढ़ें
07:32 PM, 22-Sep-2026

बिहार: चार सितारों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, ‘भक्षक’ के संजय मिश्रा समेत इनको मिला सम्मान

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बिहार से जुड़े चार फिल्मी व्यक्तित्व सम्मानित हुए। संजय मिश्रा को ‘भक्षक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, कमलेश कुमार मिश्रा और मिंटी मिश्रा को ‘काकोरी’ के लिए तथा संजीव श्रीवास्तव को हिंदी के सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार मिला। समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर में आयोजित हुआ।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed