फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 24 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

08:33 PM, 24-Sep-2026

‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देता’: चुनाव आयुक्त के खिलाफ मुकेश सहनी ने दिया विवादित बयान

सहनी ने 24 सितंबर को बातचीत में अपने पहले दिए बयान को दोहराते हुए कहा कि संविधान एक हत्या की अनुमति देता तो वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते। उन्होंने चुनाव आयोग पर चुनावी प्रक्रिया में पक्षपात के आरोप भी लगाए।

और पढ़ें
07:49 PM, 24-Sep-2026

'सरकार का चरित्र नहीं बदलेगा तो अपराधमुक्त बिहार की बात बेमानी',: समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी पर बोले पीके

समस्तीपुर में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के वीडियो के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल आरोपियों की गिरफ्तारी से अपराध नहीं रुकेगा। सरकार की कार्यशैली, पुलिसिंग व्यवस्था और जवाबदेही में बदलाव जरूरी है।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
07:25 PM, 24-Sep-2026

बिहार: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सुगबुगाहट तेज, 29 सितंबर से शुरू होगा नामांकन; इस दिन मतदान

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा। 23 अक्टूबर को 98 मतदान केंद्रों पर 10,743 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे। 7 अक्टूबर को संवीक्षा और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

 

और पढ़ें
07:20 PM, 24-Sep-2026

बिहार: सुपौल जिला परिवहन कार्यालय में 15 हजार रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने दबोचा

सुपौल जिला परिवहन कार्यालय में निगरानी विभाग ने डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र से खरीदी वैगनआर का बिहार नंबर कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत पर ट्रैप की कार्रवाई हुई।

और पढ़ें
07:16 PM, 24-Sep-2026

बिहार: आकाश कुमार को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का निष्कासन आदेश रद्द

पटना हाईकोर्ट ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के छात्र आकाश कुमार के निष्कासन आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने कार्रवाई को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ बताया और अनिश्चित निष्कासन को छात्र के लिए ‘शैक्षणिक मौत’ जैसी स्थिति बताया।

और पढ़ें
06:31 PM, 24-Sep-2026

बिहार में युवक-युवती से फिर बदसलूकी?: 16 घंटे के बाद समस्तीपुर से सामने आया एक और वीडियो, भीड़ ने चौतरफा घेरा

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में युवक-युवती से भीड़ द्वारा कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। 16 घंटे में ऐसी दूसरी घटना सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना की जांच कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:16 PM, 24-Sep-2026

बिहार न्यूज: एडीईओ परीक्षा फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना पटना से गिरफ्तार, मुंगेर कोर्ट में हुई पेशी

मुंगेर में ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े के मामले में फरार मुख्य सरगना सतीश कुमार यादव को EOU ने पटना से गिरफ्तार किया। आरोपी पर अभ्यर्थियों से 15 से 20 लाख रुपये लेकर पास कराने का आरोप है। मामले में पहले 22 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

और पढ़ें
06:12 PM, 24-Sep-2026

बिहार: बोलेरो की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार, पिकअप ने रौंदा; दो युवकों की मौत, एक घायल

दरभंगा-बिरौल स्टेट हाईवे-56 पर भरत चौक के पास बोलेरो की टक्कर से सड़क पर गिरे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में गोविंद और अंगद की मौत हो गई, जबकि विकास घायल है।

 

और पढ़ें
06:08 PM, 24-Sep-2026

'चार गिरफ्तारियों से बात खत्म नहीं, हर संलिप्त व्यक्ति पर हो सख्त कार्रवाई': समस्तीपुर कांड पर चिराग का बयान

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में युवती से सरेराह बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसे शर्मनाक बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सभी संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें
06:02 PM, 24-Sep-2026

बिहार: जेल की दीवार फांदकर भागा कैदी, मंदिर से पकड़ा गया; अस्पताल में पुलिस जवान के मोबाइल देने का आरोप

दरभंगा मंडल कारा से सीढ़ी के सहारे फरार होने की कोशिश करने वाले कैदी मोहम्मद फरमान साह को पुलिस ने पकड़ लिया। पैर में फ्रैक्चर के बाद डीएमसीएच में भर्ती कैदी को जवान द्वारा मोबाइल देने का वीडियो वायरल हुआ है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed